दोबारा हिंदू बनी महिला की जान को खतरा: मुख्तार के नाम पर दी धमकी, जेठ-ससुर पर लगाए ये आरोप, घर में कैद परिवार
महिला के मुताबिक, वह मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली है और जन्म से हिंदू है। करीब 14 साल पहले मुस्लिम धर्म कबूल कर अनौरा कला के व्यापारी से निकाह किया था। आरोप है कि इसके बाद जेठ, ससुर व अन्य लोग पूर्व धर्म को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध पर ससुरालीजनों ने पति की कई बार पिटाई भी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में बीबीडी इलाके के अनौरा कला निवासी एक महिला ने शुक्रवार को वीडियो वायरल कर अपने जेठ, ससुर और मुख्तार अंसारी के गुर्गों से जान को खतरा बताते हुए सरकार व पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। महिला के मुताबिक, 15 दिन पहले उसने दोबारा हिंदू धर्म स्वीकारा है। उसके साथ पति व बेटी ने भी हिंदू धर्म को अपनाया है। इसके चलते परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है।
महिला के मुताबिक, वह मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली है और जन्म से हिंदू है। करीब 14 साल पहले मुस्लिम धर्म कबूल कर अनौरा कला के व्यापारी से निकाह किया था। आरोप है कि इसके बाद जेठ, ससुर व अन्य लोग पूर्व धर्म को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध पर ससुरालीजनों ने पति की कई बार पिटाई भी की। महिला के पति के मुताबिक, बेटी होने के बाद परिजनों की प्रताड़ना और बढ़ गई।
आजिज आकर 15 दिन पहले मंदिर में पूजा-पाठ कर हिंदू धर्म स्वीकारा और नाम में संशोधन के लिए कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आरोप है कि इसकी सूचना मिलते ही उसके बड़े भाई ने बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लेकर धमकाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उसे गोवंश का मांस खिलाने की कोशिश की गई, जबकि उसके पति ने आरोप लगाया कि फतवा जारी कर उसकी हत्या कराई जा सकती है।
बेटी ने छोड़ा स्कूल, घर में कैद परिवार
महिला ने वीडियो में कहा कि दस दिन से परिवार घर में कैद है। बेटी स्कूल नहीं जा रही है। जान का खतरा बना हुआ है। मामले की जानकारी पर अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने मदद की बात कही है।