फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman alleged her in laws for forceful

Lucknow: घरवालों ने जबरन बहू का करवा दिया गर्भपात, अर्धविकसित भ्रूण घर में दफनाया

Mon, 26 Aug 2024 12:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Aug 2024 12:08 PM IST
सार

पीड़िता ने ससुरालीजनों पर जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामले में चिनहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
woman alleged her in laws for forceful
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला ने अपने ससुरालीजनों पर उनका जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर अर्धविकसित भ्रूण घर के आंगन में दफनाने का भी आरोप है। चिनहट पुलिस ने ससुरलीजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। चिनहट निवासी महिला के मुताबिक 2019 में मध्य प्रदेश के चुनकाई कटनी निवासी अनिल शर्मा से उनकी शादी हुई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उन्हें कम दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता इसी दौरान गर्भवती हो गई। आरोप है कि ससुरालवालों ने जबरन उनका गर्भपात कर दिया। आरोपियों ने भ्रूण को घर के पीछे ही आंगन में दफन कर दिया।
विज्ञापन


दोबारा गर्भवती होने पर घर से निकाला
पीड़िता ने बताया कि कुछ माह बाद जब दोबारा गर्भवती हुईं तो ससुरालवालों ने घर से बाहर निकाल दिया। मगर कुछ समय बाद पति ने पथरी के ऑपरेशन का बहाना बनाकर वापस बुला लिया। यहां पहुंचने पर फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed