इस पायल ने उड़ा दी रातों की नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 22 साल पहले एक महिला ने सराफा की दुकान से एक जोड़ी पायल चुरा ली थी। वैसे इसकी भनक न तो दुकानदार को लगी और न ही महिला के घरवालों को, लेकिन खुद महिला अपराध बोध से ग्रसित हो गई।
वह अपना अपराध कुबूल करना चाहती थी। इसलिए कई बार दुकान पर गई, पर लोकलाज के भय से उसकी हिम्मत छूट जाती। इससे वह पश्चाताप की आग में जलने लगी।
इस तरह 22 साल निकल गए। आखिरकार बृहस्पतिवार को उसने हिम्मत जुटाई। वह सराफा की दुकान पर पहुंची और अपने कृत्य का खुलासा करते हुए माफी मांगी। इसके बाद उसने पायल का मूल्य चुकाकर अपने अपराधबोध से मुक्ति पाई।
ये वाकया आजमगढ़ का है। यहां के ठेकमा बाजार स्थित एक सराफा कारोबारी राजकुमार सेठ की दुकान पर बृहस्पतिवार की दोपहर 52 वर्षीय एक महिला पहुंची और चुपचाप बैठ गई।
एक दिन भी नहीं रह पाई चैन से
कारोबारी ने उससे पूछा कि क्या चाहिए। इस पर काफी सकुचाते हुए महिला ने बताया कि 22 साल पहले आभूषण देखने के दौरान वह चांदी की एक जोड़ी पायल चुरा ले गई थी।
उसने बताया कि वह इस दौरान कभी चैन से नहीं रही और आज ठान लिया कि वह दुकान पर जाकर अपने अपराध को स्वीकार कर दुकानदार से क्षमा मांगेगी।
अपनी बात पूरी करने के बाद महिला ने चुराई गई पायल की कीमत अदा करने के लिए दुकानदार को पांच सौ का नोट दिया। दुकानदार ने चार सौ रुपये काटकर सौ रुपये उसे वापस कर दिया।