{"_id":"6acff2eab1679db8740aee07","slug":"wolves-fc-thrashed-united-4-1-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1967733-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वॉल्व्स एफसी ने यूनाइटेड को 4-1 से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वॉल्व्स एफसी ने यूनाइटेड को 4-1 से रौंदा
विज्ञापन
टूर्नामेंट में मैच खेलते खिलाड़ी।
लखनऊ। 12वीं ला-मार्टिनियर फुटबॉल लीग में बुधवार को वॉल्व्स एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की। वॉल्व्स टीम ने यूनाइटेड एफसी को 4-1 से शिकस्त दी। मुकाबले में वरुण ने दो गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच की शुरुआत से ही वॉल्व्स एफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाया। नौवें मिनट में वरुण ने टीम के लिए पहला गोल दागा। इसके बाद 17वें मिनट में वरुण ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद यूनाइटेड एफसी ने वापसी की कोशिश की।
यूनाइटेड एफसी की ओर से अली हैदर ने 22वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। वॉल्व्स एफसी के शरव ने 26वें मिनट में एक गोल कर टीम की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद 39वें मिनट में वैभव ने चौथा गोल दागकर 4-1 से वॉल्व्स एफसी की जीत पक्की कर दी।