{"_id":"66e04efc730176194e058dfc","slug":"wolf-in-up-wolf-dogs-are-not-man-eating-wolves-wii-team-assesses-will-take-blood-samples-of-caught-wolves-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wolf in UP: वुल्फ डॉग नहीं हैं आदमखोर भेड़िये, डब्ल्यूआईआई का आकलन, पकड़े गए भेड़ियों का लेंगे ब्लड सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wolf in UP: वुल्फ डॉग नहीं हैं आदमखोर भेड़िये, डब्ल्यूआईआई का आकलन, पकड़े गए भेड़ियों का लेंगे ब्लड सैंपल
Wed, 11 Sep 2024 06:53 AM IST
रोहित मिश्र
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 11 Sep 2024 06:53 AM IST
सार
Terror of wolf in UP: डब्ल्यूआईआई के विशेषज्ञ डॉ. शहीर खान बताते हैं कि पकड़े गए पांचों भेड़ियों को देखने (लुक) से यही पता चला रहा है कि वे क्रॉस ब्रीड नहीं हैं।
विज्ञापन
यूपी में भेड़ियों का आतंक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तराई के बहराइच समेत कई जिलों में आतंक का पर्याय बने भेड़िये ''वुल्फ डॉग'' नहीं हैं। पकड़े गए भेड़ियों के प्रारंभिक अध्ययन के बाद भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के विशेषज्ञों का यह आकलन है। ये विशेषज्ञ पकड़े गए भेड़ियों का शीघ्र ब्लड सैंपल लेकर उनका आनुवंशिक विश्लेषण (जेनेटिक टेस्टिंग) भी करेंगे। ताकि, सही नतीजों पर पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
डब्ल्यूआईआई के विशेषज्ञ डॉ. शहीर खान बताते हैं कि पकड़े गए पांचों भेड़ियों को देखने (लुक) से यही पता चला रहा है कि वे क्रॉस ब्रीड नहीं हैं। डॉ. शहीर करीब एक सप्ताह से बहराइच की उस टीम में शामिल हैं, जो आदमखोर भेड़ियों को काबू में लाने का प्रयास कर रही है। वे बताते हैं कि भेड़िया एक दिन में 15-20 किमी तक की दूरी नाप लेता है। इनका अधिकतम दायरा 250 किमी तक रहता है। यानी, वे बड़ी ही आसानी से नेपाल बॉर्डर पर महराजगंज-सिद्धार्थनगर से पीलीभीत, बरेली और आगे तक का सफल तय कर सकते हैं।
विज्ञापन
डॉ. शहीर का अनुमान है कि यूपी में 50-60 से ज्यादा भेड़िये नहीं होंगे। वे मानते हैं कि भेड़ियों के आदमखोर हो जाने पर उन्हें हटा देना ही एकमात्र रास्ता होता है। जमीन पर मानव से भी पहले भेड़िया आया है। अब वे विलुप्त हो रही प्रजातियों में शामिल हैं। इसलिए इंसान को उनके वास क्षेत्र से दूरी बनाए रखना जरूरी है। बहराइच में ड्रोन कैमरे में छह भेड़ियों का समूह कैद हुआ था, जिन्हें आदमखोर ठहराया गया है। इनमें से महज एक भेड़िया ही अभी पकड़ से दूर हैं। वन कर्मियों को उम्मीद है कि शीघ्र ही समूह के इस आखिरी भेड़िये को भी पकड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
ये होते हैं वुल्फ डॉग
वुल्फ और वुल्फ डॉग के रंग में फर्क होता है, जो काफी कुछ स्पष्ट कर देता है। वुल्फ डॉग का रंग मिक्स (मिश्रित) होता है। यहां बता दें भेड़ियों और कुत्तों के प्रजनन से पैदा होने वाली संकर प्रजाति की संतान वुल्फ डॉग कहलाती है।