{"_id":"5f4f55be49b2c30a7804e4d3","slug":"without-permission-bhojpuri-film-shooting-5-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बिना अनुमति भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे 5 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: बिना अनुमति भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे 5 लोग गिरफ्तार
Wed, 02 Sep 2020 01:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
भोजपुरी कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर थाने के कुट्टी बाजार में बुधवार को बिना अनुमति भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने के आरोप में फिल्मी कलाकारों सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटिंग के चक्कर में हीरो-हीरोइन भी जेल पहुंच गए हैं। पुलिस ने हीरो-हीरोइन सहित पांच लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकादमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली कि कुट्टी बाजार में फिल्म की शूटिंग चल रही है तो भारी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। कोरोना की गाइड लाइन की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा दी गईं। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो उन्होंने शूटिंग स्थल पर पहुंचकर इसे रुकवाया और संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।