फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Withdraw one crore from the account of community toilets

Lucknow News: सामुदायिक शौचालयों के खाते से एक करोड़ निकाले

Sat, 09 Nov 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 09 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Withdraw one crore from the account of community toilets
रायबरेली में नगर पंचायत परदशदेपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक प्रसाधन।
रायबरेली। नगर पंचायत परशदेपुर में सामुदायिक शौचालयों का बजट खाते से निकाल लिया गया, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया। करीब एक करोड़ रुपये खाते से निकाले गए हैं। शिकायत मिलने पर डीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत परशदेपुर के मटियारा चौराहा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ राजन ने डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की है कि वर्ष 2021-22 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आठ सामुदायिक शौचालय बनाए जाने थे। नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारियों ने शौचालयों की दीवार खड़ी करा दी। इसके बाद शौचालयों के नाम पर शासन से आई करीब एक करोड़ की धनराशि खाते से निकाल ली। खाते से धनराशि निकालने के बाद भी सामुदायिक शौचालय नहीं बनवाए गए।
विज्ञापन

शिकायत पर डीएम ने एसडीएम सलोन, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग और अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। कमेटी को जांच करके तत्काल रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम कर रही जांच
नगर पंचायत परशदेपुर की अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज ने बताया कि सामुदायिक शौचालयों को लेकर हुई शिकायत पर टीम जांच कर रही है। यह उनके समय का मामला नहीं है। उनकी जानकारी में शौचालय बनवाए गए हैं। शिकायतकर्ता पहले नगर पंचायत में ठेकेदारी का कार्य करता था। काम न मिलने की वजह से ऐसे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed