फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wing commander committed suicide.

लखनऊ: विंग कमांडर ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 29 Jan 2015 08:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Jan 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
wing commander committed suicide.

गोमतीनगर के विकास खंड में रहने वाले एक रिटायर्ड विंग कमांडर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना के वक्त उनकी पत्नी और चार नौकर मौजूद थे। घटनास्थल पर सुसाइड नोट मिला है जिसमें सुसाइड करने की वजह पता नहीं चल सकी।

जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड विंग कमांडर अभय सिंह (72) विशालखंड गोमतीनगर-2 में अपनी पत्नी आशा के साथ रहते थे।

गुरुवार सुबह 10:00 बजे उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के समय उनकी पत्नी आशा, नौकर सजीवन, सुनील, अमन, गुड़िया और ड्राइवर दिनेश मौजूद थे।

मरने के बाद देहदान की इच्छा

wing commander committed suicide.

गोली की आवाज सुनकर पत्नी मौके पर पहुंचीं तब तक अभय सिंह की मौत हो चुकी थी। मौके पर एएसपी दिनेश यादव, एसओ गोमतीनगर अब्बास फोर्स के साथ पहुंचे।

मौके पर मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं अपनी जान खुद ले रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैंने अपना शरीर केजीएमसी को डोनेट कर दिया है।

उनकी पत्नी ने बताया कि वह देहदान करना चाहते थे। उनकी इच्छा के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद उनका शरीर मेडिकल कॉलेज के एनॉटमी विभाग को दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed