फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife's hobby of travelling became the reason for seeking divorce

Lucknow News: पत्नी का घूमने का शौक बना तलाक मांगने की वजह

Tue, 20 May 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Wife's hobby of travelling became the reason for seeking divorce
लखनऊ। सच्चाई से दूर होकर आज के युवा अपने सपने संजोकर शादी के बंधन में बंधते हैं। शादी के बाद असलियत से रूबरू होने पर दोनों में विवाद होते हैं और संबंधों में खटास पैदा होती है। ऐसा ही हुआ मलिहाबाद निवासी समरीन (बदला हुआ नाम) के साथ। उनका निकाह चौक निवासी परवेज के साथ 2022 में हुआ। शादी के दो सालों में ही पति-पत्नी में कई मुद्दों पर झगड़ा शुरू हो गया और समरीन ने अप्रैल 2025 में तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया।
विज्ञापन


अदालत ने मामले को मध्यस्थता केंद्र भेज दिया, जहां पत्नी ने शादी के बाद जिंदगी बर्बाद होने की बात कही। उसका कहना है कि शादी के पहले पति ने उसे कई जगह घुमाने और अच्छी जिंदगी का वादा किया था, लेकिन शादी के बाद एक बार ही घूमने का मौका मिला। जरूरत का सामान भी बड़ी मुश्किल से मिलता है। पति ने भी पत्नी पर साथ न देने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि उसकी आमदनी इतनी नहीं है कि पत्नी को साल में दो बार दूसरे राज्य में घुमाने ले जाऊं। वह पत्नी की हर मांग को पूरी करने की कोशिश करता है, लेकिन वह संतुष्ट नहीं है। मध्यस्थता केंद्र में दोनों पक्षों ने सुलह से इन्कार कर दिया। हालांकि, मामले में जून के दूसरे सप्ताह में दूसरी बैठक के लिए तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed