{"_id":"618d7b318e399c2f4f1dea85","slug":"wife-reached-police-station-husband-try-to-suicide-lucknow-news-lko604009138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने थाने में की शिकायत तो पति ने अपनी गर्दन पर मारी ब्लेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने थाने में की शिकायत तो पति ने अपनी गर्दन पर मारी ब्लेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बाजारखाला इलाके के हैदरगंज तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक महिला थाने में पति की शिकायत करने पहुंची। इसकी जानकारी होते ही पति भी थाने के बाहर पहुंच गया। उसने शिकायत करने से नाराज होकर अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया। बीच सड़क पर खून बहने के बाद भी वह पत्नी को गालियां दे रहा था। यह देख पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, उसकी हालत ठीक है। युवक नशे की हालत में था।
बाजारखाला पुलिस के मुताबिक, कोलकाता के राजा बाजार का निवासी मो. आफताब आलम ऐशबाग पुल के पास रहता है। उसके साथ पत्नी सबा और बच्चे रहते हैं। आफताब हैदरगंज में एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। पुलिस के मुताबिक, वह नशा करता है। जिससे पत्नी से अक्सर विवाद होता है। वहीं सबा भी किसी निजी संस्थान में काम करती है। सबा के मुताबिक, आफताब उसे काम करने से मना करता है। बुधवार रात को इसी बात पर विवाद हुआ था। आफताब ने सबा को पीटा था। वह तहरीर देने थाने गई थी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के मुताबिक, आफताब की नशेबाजी से पूरा परिवार और इलाका परेशान है। वह घर खर्च के लिए रुपये भी नहीं देता और पत्नी को नौकरी भी नहीं करने देता। पत्नी की शिकायत पर उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। आफताब ने पत्नी व परिवारीजनों पर दबाव बनाने के लिए अपनी गर्दन पर ब्लेड से वार कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।