दवा कंपनी के मैनेजर की पत्नी की डेंगू से मौत, 23 नए मरीज मिले, 11 लोगों को नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में फैजुल्लागंज केशव नगर पुलिस चौकी के पास रहने वाले दवा कंपनी के सेल्स मैनेजर की पत्नी डेंगू से ग्रसित थीं। शुक्रवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पहले निजी अस्पताल से उपचार हुआ।
कोई फायदा न होने पर तीमारदारों ने लगभग एक माह पहले उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया था। वहीं इलाके में अब तक डेंगू से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। केशवनगर के रहने वाले निजी दवा कंपनी में सेल्स मैनेजर राजबहादुर की पत्नी सीमा वर्मा (32) को करीब डेढ़ माह पहले बुखार आया था।
तीमारदारों ने हालत गंभीर होने पर 2 अक्टूबर को उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर हर रोज करीब 50 हजार रुपये शुल्क वसूला जा रहा था। करीब दस दिन भर्ती रहने के बाद हालत में सुधार न होने पर तीमारदारों ने 12 अक्टूबर को उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के मेडिसिन विभाग ले गए।
जहां से उन्हें गांधी वार्ड में शिफ्ट कराया गया। वहां भी मरीज आईसीयू में भर्ती थीं। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में मरीज को डेंगू पॉजीटिव आया था। वहीं इलाके में मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
डेंगू के नए मरीज मिले
वहीं राजधानी में डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को 23 नए मरीज मिले हैं। इसमें कई मरीज सरकारी-निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि गोमती नगर, चिनहट, तेलीबाग, वृंदावन कॉलोनी, रायबरेली रोड, अलीगंज, मानस नगर, राजाजीपुरम, काकोरी, त्रिवेणी नगर, हुसैनाबाद, मड़ियांव, बीकेटी, नरही, विराम खंड, कल्याणपुर, मटियारी, विशाल खंड, कमता, जानकीपुरम, कुर्मांचल नगर, मोहनलालगंज में मरीज मिले हैं।
जबकि टीमों ने 2022 घरों में निरीक्षण किया, जिसमें सालेह नगर, बालागंज, रुचि खंड, तकरोही, गोमती नगर में डेंगू का लार्वा मिलने पर 11 लोगों को नोटिस दी गई है।