फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife killed husband with the help of his lover in Lucknow.

खुलासा: पत्नी ने शौक पूरे करने के लिए प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, नदी में धक्का देकर की गई हत्या

Sun, 26 Jan 2025 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 04:34 PM IST
सार

ई रिक्शा चालक हिमांशु की नदी में धक्का देकर हत्या की गई थी। मामले का खुलासा हो गया है। हिमांशु की हत्या उसकी पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी।

विज्ञापन
Wife killed husband with the help of his lover in Lucknow.
आरोपी पायल, आयुष और जैकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ई रिक्शा चालक हिमांशु की नदी में धक्का देकर हत्या की गई थी। अवैध संबंध के चलते हिमांशु को उसकी पत्नी पायल ने प्रेमी आयुष सोनकर और आयुष के रिश्तेदार कैसरबाग निवासी जैकी सोनकर के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। वजीरगंज पुलिस ने रविवार को तीनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। पायल की महत्वाकांक्षा उसके पति हिमांशु की हत्या की वजह बनी।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हिमांशु के पिता पप्पू सोनकर की तहरीर पर हिमांशु की पत्नी पायल, उसके प्रेमी कैसरबाग निवासी आयुष सोनकर, आयुष के रिश्तेदार जैकी, उसके भाई तम्मा, मां रोमा और आयुष के मामा रितेश के खिलाफ वजीरगंज थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से रविवार को पुलिस ने पायल, उसके प्रेमी कैसरबाग निवासी आयुष और जैकी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ की गई तो पता चला कि आयुष ने 21 जनवरी की शाम बहाने से हनुमंत धाम बुलाकर नदी किनारे दीया जलाने के बहाने से नदी में धक्का दे दिया गया। हिमांशु को तैरना नहीं आता था और उसकी मौत हो गई। आरोपी जैकी ने इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिटाने का प्रयास किया। इस बात का खुलासा होने पर पुलिस ने आयुष, जैकी और पायल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने साजिश के तहत हिमांशु की हत्या करने की बात कबूली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पायल की महत्वाकांक्षा बनी हत्या की वजह

डीसीपी ने बताया कि हिमांशु और दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रिश्तेदार पायल की 2018 में लव मैरिज हुई थी। छानबीन में पुलिस को पता चला कि पायल बहुत ही महत्वाकांक्षी थी। पति हिमांशु उसके सारे शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। इस बीच पायल बड़ी बहन के देवर नगर निगम में क्लर्क आयुष के संपर्क में आ गई। आयुष उस पर दिल खोलकर रुपये खर्च करने लगा। उसने पायल को ग्रेजुएशन और एयर होस्टेज का कोर्स कराया साथ ही पायल की सारी हाईफाई शौक भी आयुष पूरा करता था। इस तरह दोनों के बीच नजदीकियां हो गईं। आयुष पायल से शादी करना चाह रहा था, पर पायल पति के जीवित रहते हुए शादी के लिए राजी नहीं थी। कुछ वक्त पहले आयुष ने पायल के पति की गोली मारकर हत्या करने की बात कही तो पायल ने बवाल हो जाने की बात कहते हुए इसके लिए मना कर दिया।

नशीली गोलियां भी पत्नी ने दी थीं
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पायल और प्रेमी आयुष हिमांशु को जान से मारने के लिए अक्सर उसको नशीली गोलियां देते थे, पर हिमांशु को कुछ नहीं हुआ। हिमांशु और आयुष के बीच दोस्ती भी थी। आयुष ने हिमांशु को 20 हजार रुपये उधार भी दिए थे। साजिश के तहत 21 जनवरी को पायल ने प्रेमी आयुष से 3500 रुपये लेकर पति हिमांशु को दिए और आयुष को जाकर रुपये देने के लिए कहा। साजिश से अनजान हिमांशु रुपये लेकर हनुमंत धाम आयुष से मिलने पहुंचा। वहां पर हिमांशु और जैकी मिले। इसके बाद आयुष हिमांशु को साथ नदी के पास दीया जलाने के बहाने ले गया और दीया जलाते वक्त आरोपी आयुष ने हिमांशु को नदी में धक्का दे दिया। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। पुलिस उस पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed