फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wife cut off husbands neck, husband admitted in hospital

पत्नी ने पति को अकेले बुलाया मायके, पहुंचते ही रेत दिया गला

Tue, 12 Jul 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
wife cut off husbands neck, husband admitted in hospital
शिवगढ़ (रायबरेली)। पत्नी पर अपने ही पति को फ ़ोन करके मायके बुलाने के बाद उसका गला रेत देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला शिवगढ़ थाना इलाके के सिंहपुर गांव का है।
विज्ञापन

सिंहपुर गांव की रहने वाली प्रिया का विवाह बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ तहसील अंतर्गत कोल्हादा गांव के सत्यम के साथ लगभग छह वर्ष पूर्व हुआ था। पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है और प्रिया अपने मायके में रह रही है। पति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति सत्यम के मुताबिक उसकी पत्नी ने समझौता करने के नाम पर फोन कर अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन

वह जैसे ही सोमवार दोपहर अपनी ससुराल सिंहपुर पहुंचा, ससुरालियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसी बीच पत्नी प्रिया ने चाकू से उसका गला रेत दिया। सत्यम ने घायल अवस्था में परिजनों को फोन कर जानकारी दी। सत्यम के परिजनों ने यहां पहुंच कर पहले उसे सीएचसी शिवगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक सत्यम की हालत खतरे से बाहर है। सिंहपुर निवासी एवं प्रिया के पिता शिवकुमार सिंह का कहना है की दामाद सत्यम नशे की हालत में घर आया था और उसे फं साने की नियत से स्वयं से अपने ऊपर चोट मार ली।

थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। सत्यम की मां संजय देवी की तहरीर पर पत्नी प्रिया, साले पुष्पेंद्र सिंह, ससुर शिव कुमार सिंह व चचेरे ससुर रंजीत सिंह सहित 4 लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed