फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife committed suicide when husband did not take her to the fair

Lucknow News: पति मेला नहीं ले गया तो पत्नी ने दी जान

Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Wife committed suicide when husband did not take her to the fair
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में पति मेला दिखाने नहीं ले गया तो पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोसाईगंज के सेमनामऊ की रहने वाली रुचि (25) की शादी मोहनलालगंज के खुजेहटा निवासी बढ़ई सर्वेश से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को दशहरे के दिन रुचि पति से मेला ले जाने की जिद कर रही थी। इस पर पति ने उसे डांट दिया था। बुधवार सुबह पति काम पर चला गया तो रुचि ने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद बेटी के रोने की आवाज सुनकर सास कमरे में पहुंचीं तो रुचि का शव फंदे पर लटका मिला। मोहनलालगंज पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed