{"_id":"646afe3d093b3565b8055aa3","slug":"wife-attacked-on-husband-while-sleeping-in-lucknow-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सो रहे पति पर पत्नी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बेटे का शोर सुनकर मां ने..., मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सो रहे पति पर पत्नी ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बेटे का शोर सुनकर मां ने..., मुकदमा दर्ज
Mon, 22 May 2023 11:01 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 May 2023 11:01 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके में एक महिला ने अपने पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के समय युवक सो रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के पीजीआई इलाके में नगर निगम कर्मचारी अंशुल यादव पर सोते समय उसकी पत्नी सोनी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में पीड़ित की गर्दन, हाथ व सिर पर चोट लगी। किसी तरह बेडरूम से भागकर उसने जान बचाई। घटना के अगले दिन पीड़ित की पत्नी को उसके मायके वाले अपने साथ ले गए। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने शनिवार को केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीजीआई इलाके के सुभानीखेड़ा निवासी अंशुल यादव की शादी छह फरवरी 2023 को चिनहट के जयपालखेड़ा निवासी सोनी से हुई थी। अंशुल के मुताबिक, 17 मई की रात उसकी मां सोने चली गई और वह अपने बेडरूम में। रात करीब ढाई बजे सोनी सीने पर चढ़ गई और चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। वह शोर मचाते हुए बाहर भागा। बेटे का शोर सुनकर मां ने दरवाजा खोला तो अंशुल कमरे में घुस गया और कमरा बंद कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Currency change: कैश डिपाजिट मशीनें दो हजार के नोटों से फुल, अधिकारी बोले- बैंक जाएं, सीडीएम से बचें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - समय लेकर पहुंचें बैंक: 2000 के नोट बदलवाने में लग सकता है समय, सुरक्षा एजेंसियों की भी रहेगी नजर
लहूलुहान अंशुल को देख उसकी मां सन्न रह गई। सवाल किया तो अंशुल ने बताया कि सोनी ने चाकू से हमला किया है। इंस्पेक्टर पीजीआई राना राजेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उसी रात सोनी के मायके वाले पहुंचे और कोई कार्रवाई न करने की मिन्नत कर सोनी को लेकर चले गए। अंशुल ने लिखित शिकायत में जिक्र किया है कि सोनी का रवैय्या ठीक नहीं था। वह आए दिन झगड़ा करती थी।