फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Wife and son arrested for railway employee's murder

Lucknow News: रेलवे कर्मी की हत्या में पत्नी और बेटा गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 06 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Wife and son arrested for railway employee's murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां व बेटा।
निगोहां। मीरकनगर गांव में 54 वर्षीय रेलवे कर्मी कैलाशचंद्र गौतम की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी लज्जावती और बेटे शिवम को गिररफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कैलाश की मां रामपति की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से कैलाश की मौत होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय के सामने पेश किया गया। वहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। आरोपियों ने कैलाश की पिटाई की बात कबूल की है। सोमवार रात कैलाशचंद्र शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इसी दौरान पत्नी लज्जावती से उनकी कहासुनी हो गई थी। बेटे शिवम ने भी विरोध किया। इसी बीच मारपीट हो गई थी। आरोप है कि पत्नी और बेटे ने मिलकर कैलाशचंद्र की इतनी पिटाई कर दी कि उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed