फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Widow sexually exploited on pretext of marriage

Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया विधवा का यौन शोषण

Fri, 25 Apr 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Widow sexually exploited on pretext of marriage
शादी का झांसा देकर किया विधवा का यौन शोषण
लखनऊ। पारा निवासी विधवा ने सिक्योरिटी कंपनी के डिप्टी मैनेजर चंदौली के धीना निवासी प्रशांत सिंह पर शादीशुदा होने की बात छुपाते हुए उससे शादी का नाटक करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक उनके पति सिक्योरिटी कंपनी में काम करते थे। 22 अप्रैल 2021 को कोविड में उनकी मौत हो गई थी। उनके पीएफ का पैसा लेने गोमतीनगर के विकासखंड स्थित सिक्योरिटी कंपनी के दफ्तर गईं। वहीं उनकी जान-पहचान प्रशांत से हुई थी। कुछ दिन बाद प्रशांत ने शादी का झांसा दिया और 15 फरवरी 2022 को उनके घर पर ही आकर शादी कर ली। उनका शोषण करने लगा।
विज्ञापन


कुछ वक्त पहले पीड़िता को जानकारी हुई कि प्रशांत शादीशुदा है और उसके एक बेटा भी है। उन्होंने जब प्रशांत की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी धमकाते हुए भाग गया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed