फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   why rajnath taking jagdambika pal, a backstabber, in party

धोखेबाज रहे हैं पाल, फिर राजनाथ की कैसी चाल

Sat, 01 Mar 2014 09:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
why rajnath taking jagdambika pal, a backstabber, in party

पता नहीं जगदंबिका पाल बदले या भाजपा, लेकिन सियासी गलियारों में जगदंबिका पाल व राजनाथ सिंह की मुलाकात की खबरों ने हलचल मचा दी है।

विज्ञापन


हलचल भाजपा के भीतर भी कम नहीं। खुलकर भले ही कोई कुछ नहीं बोल रहा हो लेकिन भीतर ही भीतर पाल के समर्थन व विरोध में खेमेबाजी शुरू हो गई है।

कुछ को अतीत में भाजपा की जड़ों में मट्ठा डाल चुके पाल को पार्टी में लेने पर आपत्ति है तो कुछ का तर्क है कि इससे कांग्रेस में भगदड़ मचने का संदेश जाएगा।

इससे मोदी की हवा को और रफ्तार मिलेगी। हालांकि एक तबका ऐसा भी है जो पाल के बदलते दिल पर दिल से भरोसा नहीं कर पा रहा है।

आशंका, इसके पीछे कोई गहरी चाल

why rajnath taking jagdambika pal, a backstabber, in party

इस तबके को आशंका है कि बदलते माहौल में पाल का यह नया खेल है। वह भाजपा में जाने का संदेश देकर कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बनाना चाह रहे हैं, जिससे संजय सिंह की तरह कांग्रेस पर उनका दबाव और दबदबा पहले जैसा हो जाए।

भाजपा ही नहीं पाल के नजदीकी सूत्रों की मानें तो वह बहुत जल्द भगवा चोला धारण कर सकते हैं। बात सिर्फ यह फंसी है कि पाल को पार्टी किस सीट से लड़ाए।

दरअसल, पाल जहां से सांसद हैं, वहां से भाजपा के एक वरिष्ठ नेता जो कि विधायक भी हैं चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए भाजपा चाहती है कि पाल को किसी दूसरी ऐसी सीट से लड़ाया जाए जहां से पार्टी की तरफ से राजनीतिक संदेश दिया जा सके।

साथ ही पूर्वांचल के सामाजिक समीकरणों में ठाकुरों के फैक्टर को ठीक किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाल दे चुके हैं अटल को करारा झटका

why rajnath taking jagdambika pal, a backstabber, in party

जगदंबिका पाल के भाजपा में आने की खबरों के साथ ही लोगों की आंखों के सामने पाल और भाजपा की दोस्ती के दुश्मनी में बदलने की घटना घूमने लगी है।

20 फरवरी 1998 की बात है। वर्ष 1998-99 में कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में जगदंबिका पाल भाजपा गठबंधन की सरकार में ही मंत्री थे। अगले दिन लोकसभा चुनाव का दूसरे या तीसरे चरण का मतदान होना था।

मुलायम सिंह यादव भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। पाल अचानक राजभवन पहुंच गए और तत्कालीन राज्यपाल रोमेश भंडारी को लोकतांत्रिक कांग्रेस का कल्याण सरकार से समर्थन वापसी का पत्र सौंप दिया।

विज्ञापन

पाल ने ठोंक दिया झूठा वादा

why rajnath taking jagdambika pal, a backstabber, in party

पाल ने दावा ठोंक दिया कि उन्हें समाजवादी पार्टी ने समर्थन दे दिया है। राज्यपाल ने पाल के दावे पर यकीन करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री घोषित कर दिया। सियासी तूफान खड़ा हो गया।

अटल बिहारी वाजपेयी विशेष विमान से सीधे लखनऊ पहुंचे। उच्च न्यायालय से होता हुआ मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच गया। न्यायालय ने कल्याण सिंह को ही मुख्यमंत्री माना। जगदंबिका पाल मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हुए।

हालांकि बाद में सदन में विश्वासमत के दौरान लोकतांत्रिक कांग्रेस के ही कई साथी उनसे अलग हो गए और वे पराजित हो गए।

राजनाथजी, भूल गए सब कुछ?

why rajnath taking jagdambika pal, a backstabber, in party

इस पूरे एपीसोड में पाल ने राजनाथ सिंह पर भी जमकर निशाना साधा था। कई आरोप लगाए थे। राजनाथ ने भी पाल को लेकर तमाम बातें कही थीं।

पर, बदली सियासी बयार ने अतीत की दुश्मनी पर चादर डाल दी है। अतीत को भूलकर दोनों तरफ से दोस्ती के हाथ बढ़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि भाजपा पाल को पार्टी में लेकर सूबे में यह संदेश देना चाहती है कि जमीन से कांग्रेस के पैर उखड़ चुके हैं।

साथ ही पूर्वांचल के क्षत्रिय वोट की लामबंदी को और मजबूत करना चाहती है।

पर, पाल की भी मजबूरी

why rajnath taking jagdambika pal, a backstabber, in party

मामला एकतरफा नहीं है। पाल की भी अपनी मजबूरी है। वह लंबे समय से कांग्रेस में उपेक्षित चल रहे हैं।

राजनीतिक हवा के पारखी पाल के दिल व दिमाग में कहीं न कहीं यह आशंका पैदा हो गई है कि मौजूदा स्थिति में कांग्रेस से उनका लोकसभा पहुंचना मुश्किल हो सकता है।

नई कश्ती की सवारी के लिए उनके लिए भाजपा से ज्यादा अच्छा विकल्प  दूसरा नहीं हो सकता था। इसलिए उन्होंने भी गिले-शिकवे भूल भाजपा की तरफ कदम बढ़ा दिए।

पाल भी अपनी सीट से ही चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। भाजपा सूत्र बताते हैं कि इस गुत्थी को अगले एक-दो दिन में सुलझा लिया जाएगा और पाल पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

कल्याण के लिए, ये सवाल बरकरार?

why rajnath taking jagdambika pal, a backstabber, in party

इस सबके बावजूद कुछ सवाल बरकरार हैं। पाल ने जिस तरह कल्याण की सरकार को गिराने की कोशिश की, उसे क्या कल्याण जैसा नेता आसानी से भुला पाएगा?

कल्याण से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ ‘नो कमेंट’ कहकर बात खत्म कर दी। अन्य सवालों पर भी यही कहा कि उन्हें ‘नो कमेंट’ के आगे व पीछे कुछ नहीं कहना है।

पर, कल्याण का जैसा स्वभाव है, उसको देखते हुए यह मानना बहुत मुश्किल है कि वह पाल को आसानी से हजम कर पाएंगे।

सिर्फ कल्याण सिंह ही नहीं बल्कि अन्य कई नेता भी ऐसे हैं जो इस बदलाव को बहुत आसानी से हजम नहीं कर पाएंगे। भले ही बड़े नेताओं से मामला जुड़ा होने के कारण सार्वजनिक रूप से कुछ न बोल रहे हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed