{"_id":"60bd93a8a36773584f1aa7ef","slug":"why-pm-narendra-modi-not-wished-cm-yogi-adityanath-on-his-birthday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सियासत: आखिर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर क्यों नहीं दी शुभकामनाएं, ये है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: आखिर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर क्यों नहीं दी शुभकामनाएं, ये है कारण
Mon, 07 Jun 2021 09:04 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:04 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई नहीं दी। इसे एक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामना नहीं देने को भी राजनीतिक पंडित संदेश के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर 9 अप्रैल को अंतिम बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। उसके बाद से मोदी ने ट्विटर पर किसी भी मंत्री, नेता या पदाधिकारी को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामना नहीं दी है।
विज्ञापन
5 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, 18 मई को केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, 27 मई को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं और मंत्रियों को भी प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी है। जहां तक गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के ट्विटर पर शुभकामनाएं नहीं देने की बात है तो पार्टी सूत्रों का कहना है कि ट्विटर से केंद्र सरकार के विवाद के चलते सरकार के शीर्ष मंत्री और पार्टी नेतृत्व भी ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सहित इन लोगों ने मुख्यमंत्री योगी को दी शुभकामनाएं
हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने योगी को ट्विटर पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। जबकि प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह और नड्डा ने शनिवार को फोन कर योगी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी।