{"_id":"616343498ebc3e289d2ecb5e","slug":"why-is-congress-silent-on-the-killing-of-dalit-in-hanumangarh-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने ट्वीट कर पूछा, हनुमान गढ़ में दलित की हत्या पर चुप क्यों है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने ट्वीट कर पूछा, हनुमान गढ़ में दलित की हत्या पर चुप क्यों है कांग्रेस
Mon, 11 Oct 2021 08:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:12 AM IST
सार
मायावती ने कहा कि लखीमपुर कांड में केंद्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को ट्विट कर कहा कि राजस्थान के हनुमान गढ़ में दलित की पीट पीटकर की गई हत्या अति दुखद एवं निंदनीय है, लेकिन कांग्रेस चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे। मायावती ने कहा है कि बीएसपी इसका जवाब चाहती है वरना कांग्रेस दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि लखीमपुर कांड में केंद्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। ऐसे में बीजेपी अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले। तभी वहां के पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। मायावती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आए दिन आतंकियों द्वारा की जा रही निर्दोष लोगों की हत्या दुखद एवं शर्मनाक है। केंद्र सरकार को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन