फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   whole city have wifi very soon

जल्द वाई-फाई होगा पूरा शहर, सुविधा का इस्तेमाल करने पर लगेगा यूजर चार्ज

Wed, 09 Dec 2020 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
whole city have wifi very soon
जल्द वाई-फाई होगा पूरा शहर, सुविधा का इस्तेमाल करने पर लगेगा यूजर चार्ज
विज्ञापन

पूरे शहर में जल्द ही वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। उपयोग करने वाले को इसका यूजर चार्ज भी देना होगा। सोमवार को स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दी गई।
इसके साथ ही हेल्थ एटीएम बनाने की योजना में बदलाव किया गया है। इसकी जगह अब एसजीपीजीआई व अन्य प्रमुख चिकित्सालयों के सहयोग से टेलीमेडिसीन योजना पर काम होगा।
विज्ञापन

इसे लेकर प्रस्ताव पास कर लिया गया है। वहीं, कैसरबाग में मल्टीस्टोरी कार पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। बैठक में इसे लेकर कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ व नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि पूरे शहर में वाई-फाई की सुविधा देने के लिए जल्द डीपीआर बनाने के कंसलटेंट का चयन कर उसका प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा।
वहीं, इलेक्ट्रिक बसों के लिए शहर में पांच स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की मंजूरी भी दे दी गई। बोर्ड अध्यक्ष व मंडलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक वूमेन पावर लाइन नीरा रावत, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार आदि थे।

इस दौरान स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर उनमें तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
बदल गया हेल्थ एटीएम योजना का स्वरूप
एक साल पहले पास की गई पार्कों में हेल्थ एटीएम बनाने की योजना का स्वरूप बदल गया है। पहले पार्क में सेंटर बनाया जाना था, जहां बीपी, शुगर की जांच के अलावा प्रमुख डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श लेने की सुविधा भी दी जानी थी। इसके अलावा वहां पर पेयजल, लाइब्रेरी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी होनी थीं। हालांकि, अब नई व्यवस्था में पार्क में कोई निर्माण नहीं होगा और सिर्फ एटीएम के आकार की मशीन लगाई जाएगी। इसके जरिये ही टेलीमेडिसिन की सुविधा एसजीपीआई व अन्य प्रमुख चिकित्सालयों के सहयोग से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed