{"_id":"68322c1d31d69e5d97068fe1","slug":"while-laying-the-cable-the-soil-collapsed-and-two-workers-got-buried-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1219337-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केबल डालते वक्त भरभरा कर गिरी मिट्टी, दो मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केबल डालते वक्त भरभरा कर गिरी मिट्टी, दो मजदूर दबे
Sun, 25 May 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 25 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
केबल डालते वक्त भरभरा कर गिरी मिट्टी, दो मजदूर दबे
लखनऊ। तालकटोरा के सरीपुरा चौराहे के पास शनिवार को केबल डालने के दौरान दो मजदूरों पर मिट्टी भरभरा कर गिर गई। घटना में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौर्या मार्केट के पास अंडर ग्राउंड केबल डालने के लिए दो दिनों से जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। शनिवार को काम के दौरान दस फीट गड्ढा खोदने के बाद तीन मजदूर गड्ढे में नीचे उतरकर केबल निकाल रहे थे। तभी एक तरफ की मिट्टी भरभरा कर नीचे धंस गई।
मजदूर वीरेंद्र (30) और रूपेश (28) मिट्टी के नीचे दब गए, जबकि एक मजदूर निकल आया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि हादसे की सूचना नहीं मिली थी। देर रात दो मजदूरों के घायल होने की खबर मिली। इस संबंध में न तो तहरीर है और न ही शिकायत।