{"_id":"60a66aef0de682248c2d002e","slug":"where-is-the-government-celebrating-the-teeka-festival-people-of-villages-are-looking-for-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कहां मना रही है टीका उत्सव, ढूंढ रहे हैं गांवों के लोग : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कहां मना रही है टीका उत्सव, ढूंढ रहे हैं गांवों के लोग : अखिलेश
Thu, 20 May 2021 07:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 May 2021 07:28 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण में यूपी सरकार की अस्पष्ट नीति और अव्यवस्थाओं के चलते हर ओर अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार का टीका उत्सव कहां मनाया जा रहा है, गांवों के लोग उस जगह को ढूंढ रहे हैं। कहा कि कोरोना संक्रमण में सरकार की अस्पष्ट नीति और अव्यवस्थाओं के चलते हर ओर अफरातफरी का माहौल है।
अखिलेश ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के लिए जनता परेशान है। गांवों की स्थिति खराब है। शहरों के टीका केंद्रों में टीकाकरण सुस्त चाल से चल रहा है। लोगों को समय से कहां, कब टीकाकरण होगा, इसकी सूचना तक नहीं मिल पा रही है। इधर उधर की बयानबाजी करना बंद करें और पूरा ध्यान टेस्टिंग और वैक्सीन पर लगाएं।
इस संबंध में तेजी से काम होना चाहिए। सभी नागरिकों को नि:शुल्क टीकाकरण का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए विदेश से भी वैक्सीन मंगवाई जाए तथा देश में वैक्सीन उत्पादन बढ़ाने की क्षमता बढ़ाई जाए। सभी युवाओं बच्चों के लिए भी टीके की व्यवस्था पर अभी से ध्यान दिया जाना चाहिए। जब डीसीजीआई द्वारा प्रमाणीकरण और ट्रायल की पूरी व्यवस्था नहीं है तो भारत सरकार वैक्सीन आने की घोषणा में जल्दबाजी क्यों कर रही है?