फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When will Amrit Bharat station be built, work has not even started

Lucknow News: कब बनेगा अमृत भारत स्टेशन, काम तक शुरू नहीं

Fri, 04 Aug 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 04 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
When will Amrit Bharat station be built, work has not even started
रायबरेली का रेलवे स्टेशन।  -संवाद
बढ़नी हैं सुविधाएं, मंत्री-अफसर कर चुके निरीक्षण
विज्ञापन

योजना में चयनित हुए बीत चुके चार माह से ज्यादा
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित होने के चार माह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। हालांकि इसे अमल में लाने के लिए कई बार रेलवे के आला अधिकारी से लेकर मंत्री तक स्टेशन का निरीक्षण कर होने वाले कार्यों का जायजा ले चुके हैं। रेल यात्री भी स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
लखनऊ मंडल के 15 प्रमुख रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित किया गया था। इसमें जिले का रायबरेली जंक्शन भी शामिल है। रायबरेली स्टेशन के योजना में शामिल होने से यात्रियों में उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी थी। इसके अंतर्गत स्टेशन के पूर्वी छोर पर फुट-ओवरब्रिज, प्लेटफार्म नंबर 1, 2 एवं 3 पर एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था, न्यू वाशिंग लाइन, केंद्रीयकृत फुट-ओवरब्रिज का निर्माण, विश्रामालय एवं शौचालयों का सुधार कार्य, प्लेटफार्म सुधार कार्य, प्लेटफार्म पर अतिरिक्त शेल्टर की व्यवस्था होनी थी।
विज्ञापन

इसी तरह स्टेशन के दूसरे हिस्से पर दूसरा प्रवेश द्वार भी बनना प्रस्तावित था। यहां पर भी सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराए जाने थे। योजना के तहत स्टेशन भवन तथा यात्री सुविधाएं बढ़ाने के साथ दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं जुटाते हुए सूचना पट, संकेतक एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार के कार्य भी प्रस्तावित थे। योजना के तहत सभी प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस बोर्ड, स्टेशन भवन पर टावर क्लॉक लगाने, समय सारिणी बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड समेत कई अन्य कार्य भी होने हैं। इसके बावजूद स्टेशन को संवारने का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होंगे कार्य
अधिकारियों का कहना है कि योजना से जुड़े कार्यों की अभी टेंडर प्रक्रिया ही चल रही है, जून महीने में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इस योजना में होने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली थी। तब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया था कि इसके लिए 57.5 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार हुई है।

एक हजार लोग देख सकेंगे पीएम का कार्यक्रम
रायबरेली। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 6 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रायबरेली स्टेशन पर भी होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को नोडल अफसर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) आदित्य गुप्ता यहां पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
बताया कि इसके लिए स्टेशन परिसर में वाटर प्रूफ टेंट लगेगा। इसमें एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। सुबह 9.30 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। इसे दिखाने के लिए वाटर प्रूफ टेंट में बड़ी एलईडी भी लगाई जाएगी।


विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार
संयोजक सुधीर तिवारी ने बताया कि रायबरेली स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में सजीव प्रसारण के साथ छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अमृत महोत्सव के अंतर्गत हुई निबंध, भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed