फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When student refused physical relations her friends made obscene video viral case registered against two

Lucknow: शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर छात्रा का अश्लील वीडियो किया वायरल, दो पर केस दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 04:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Jun 2025 04:42 PM IST
सार

आरोपियों ने पीड़िता को गोरखपुर आने और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। विरोध पर उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही उसके पिता को भेज दिया। 

विज्ञापन
When student refused physical relations her friends made obscene video viral case registered against two
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीबीडी इलाके में छात्रा ने शारीरिक संबंध बनाने से इन्कार किया तो दो छात्रों ने उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। रविवार को बीबीडी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक 2024 में वह बीबीडी स्थित एक कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। उस दौरान उसकी दोस्ती दसवीं के दो छात्रों से हुई थी। एक ही हॉस्टल में रहने के कारण इनमें से एक छात्र से गहरी दोस्ती हो गई थी। वर्ष 2025 में हाईस्कूल पास करने के बाद छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया, लेकिन आरोपियों से मुलाकात होती रही। इस बीच आरोपी ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: आप सांसद संजय सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल, बोले- वेंटिलेटर न होने से हर महीने हो रही बच्चों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: महाराजा सुहेलदेव की 40 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी, पर्यटन स्थल का करेंगे शुभारंभ


छात्रा ने बताया कि नवंबर 2024 में उसने दोनों आरोपियों से कुछ रकम ली थी, जिसे लौटा भी दिया था। पीड़िता का आरोप है कि गत एक जून को दोनों आरोपियों ने उसे कॉल कर गोरखपुर आने और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। विरोध पर दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर उससे अश्लील बातें करने लगे। उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ ही उसके पिता को भेज दिया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed