फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When Shatrughan Sinha got angry for not having crowd in Amethi.

Flash Back: मंच पर शत्रुघ्न सिन्हा, सामने महज 100 लोगों की भीड़... आयोजकों पर फूटा गुस्सा

Tue, 02 Apr 2024 04:10 PM IST
ishwar ashish नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी
नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Apr 2024 04:10 PM IST
सार

शत्रुघ्न सिन्हा की चुनाव में बड़ी मांग थी। उनके डायलॉग खूब पसंद किए जाते थे। अमेठी में वह जनसभा को संबोधित करने गए तो सामने सिर्फ 100 लोग थे। वो नाराज हो गए और फिर...

विज्ञापन
When Shatrughan Sinha got angry for not having crowd in Amethi.
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : bbc

विस्तार

वाक्या 1989 का है। उस वक्त कांग्रेस से राजीव गांधी, जनता दल से राज मोहन गांधी, बसपा से कांशीराम के साथ ही 47 उम्मीदवार मैदान में थे। हर तरफ चुनाव का शोर था। उस वक्त असली-नकली गांधी का मुद्दा खूब उछला था। सभी दल एक दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए थे। ऐसे में एक दिन ऐसा आया जब अमेठी में एक-दो नहीं, तीन-तीन वीआईपी की सभा थी। एक तरफ प्रत्याशी रहे राजीव गांधी को आना था, जबकि जनता दल के प्रत्याशी के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा व राज बब्बर की अलग-अलग सभाएं थीं।

विज्ञापन


उस वक्त जनता दल के चुनाव प्रबंधन से जुड़े गोविंद सिंह बताते हैं कि मशहूर फिल्मी हस्तियों में शुमार रहे शत्रुघ्न सिन्हा की लोगों में खासी मांग थी। उनके डायलॉग खूब पसंद किए जाते थे। ऐसे में नानाजी देशमुख के कहने पर शाहगढ़ के गर्ल्स कॉलेज में उनकी चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा में जब शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे तो वह भीड़ देखकर आयोजकों पर भड़क उठे, कहा कि क्या मैं सौ लोगों के बीच भाषण दूंगा। इसके बाद आयोजक एक दूसरे की ओर देखने लगे। बाद में बताया गया कि गौरीगंज में भी एक सभा है। वहां चलिए, आपको भीड़ अच्छी मिलेगी। इस पर गोविंद सिंह के साथ वह कार से निकले। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने गौरीगंज में सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण कांग्रेस में हुए शामिल, प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी : राजीव गांधी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सोनिया व राहुल, लगातार चार बार दर्ज की थी जीत


जॉर्ज फर्नांडिस पर थी हमले की तैयारी
भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार गोविंद सिंह बताते हैं कि वर्ष 1981 में जनता दल से शरद यादव चुनाव मैदान में थे। जार्ज फर्नांडिस की सभा थी। इसमें कुछ लोग पथराव करने की तैयारी से आए थे। यह बात उन्हें पता चल गई। माइक संभालते ही उन्होंने कहा कि एसएचओ गौरीगंज देखें, कुछ लोग हमारे ऊपर हमला करना चाहते हैं। पत्थर मारना चाहते हैं... हम उन्हें बता दें कि हम किसी भी सूरत में झुकने वाले नहीं हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां पर कई लोगों को दबोचा था। आज के सियासी माहौल में भी ऐसे रोमांचक किस्से याद किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed