{"_id":"68322bd67c0573a8ae0b788b","slug":"when-he-was-stopped-from-staring-two-friends-were-attacked-with-a-knife-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1219336-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घूरने पर टोका तो दो दोस्तों पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घूरने पर टोका तो दो दोस्तों पर चाकू से किया हमला
Sun, 25 May 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 25 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
घूरने पर टोका तो दो दोस्तों पर चाकू से किया हमला
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक स्थित फ्लाई वी कैफे में कॉफी पी रहे दो दोस्तों ताहा खुर्शीद व इमरान को दबंगों ने मारापीटा और चाकू से हमला कर दिया। खुर्शीद के सीने व हाथ और इमरान की गर्दन पर चाकू लगा।
दोनों को अस्पताल भर्ती कराया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद खुर्शीद को छुट्टी दे दी गई। इमरान को गंभीर हालत में ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि घायल ताहा ने सुल्तान, इरफान, यश, जतिन व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि खुर्शीद 11वीं का छात्र है। इमरान एलएलबी कर रहा है। दोपहर में दोनों दोस्त कैफे गए थे। वहां पहले से ही पारा निवासी सुल्तान खान, इरफान अपने सात-आठ साथियों के साथ मौजूद था। ताहा का कहना है कि सुल्तान उन्हें घूर रहा था। उन्होंने वजह पूछी तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। दोनों दोस्त जान बचाकर भागे तो इरफान ने ताहा के सीने, हाथ और इमरान की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। शोर होने पर स्थानीय लोगों पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।