फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   When friend asked for 70 thousand rupees back on loan, he murdered, three arrested

Lucknow News : दोस्त ने उधार के 70 हजार रुपये वापस मांगे तो कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2022 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Aug 2022 12:04 PM IST
सार

कार में ही घूमने के दौरान मौका देखकर दिलीप का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसे बड़ागांव के नहर में फेंक दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशान देही पर कार व मृतक की बाइक और गमछा जिससे गला घोंटा गया बरामद कर ली है।

विज्ञापन
When friend asked for 70 thousand rupees back on loan, he murdered, three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में काकोरी के नकटौरा गांव निवासी दिलीप यादव (38) की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में तीन हत्यारोपी गिरफ्तार किये गये हैं। जिनमें दिलीप का एक करीबी दोस्त नफीस शामिल है। पुलिस के मुताबिक नफीस ने दिलीप से एक लाख रुपये उधार लिये थे। 30 हजार वापस कर दिया था। 70 हजार देने थे। दिलीप इसके लिए दबाव बना रहा था। रुपये वापस न देने पड़े इसके लिए उसने साजिश रचकर दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दिलीप को 11 अगस्त की रात को बुलाया। उसके साथ कार से घुमने निकले। रास्ते में सभी ने शराब पी। इसके बाद कार में ही घूमने के दौरान मौका देखकर दिलीप का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसे बड़ागांव के नहर में फेंक दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशान देही पर कार व मृतक की बाइक और गमछा जिससे गला घोंटा गया बरामद कर ली है।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी मनीषा सिंह के मुताबिक काकोरी के नकटौरा गांव निवासी शिवकुमारी ने 14 अगस्त को तहरीर दी। जिसमें कहा कि उनका बेटा दिलीप यादव 11 अगस्त को अपनी बाइक से घर से निकला था। तभी से वापस घर नहीं आया है। काकोरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को दिलीप का शव बड़ागांव स्थित नहर के किनारे मिला। मां शिवकुमारी ने बुधवार को शव की शिनाख्त करने के बाद तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इसमें नकटौरा गांव का ही रहने वाला नफीस हैदर जो दिलीप का करीबी दोस्त है। इसके अलावा उन्नाव हसनगंज के मटरिया निवासी नियश उर्फरूस्तम उर्फ गुल्ला और असीवन उन्नाव मलहौली का रहने वाला अखिलेश यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में  नफीस के साथ कार से जाता दिखा था दिलीप
एडीसीपी दक्षिणी मनीषा सिंह के मुताबिक वारदात के खुलासे केलिए लगाई गई टीम ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें एक फुटेज में दिलीप को नफीस के साथ अखिलेश यादव की कार से जाता देखा गया। वहीं आमिर नाम का युवक दिलीप की बाइक लेकर पीछे से जा रहा था। फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की गई। इस पर नफीस ने रुपये के लिए लगातार दबाव बनाने की बात कही। जिससे वह काफी परेशान था। इसी कारण उसने अपने दोस्तों केसाथ मिलकर हत्या कर दी थी। एडीसीपी दक्षिणी मनीषा के मुताबिक इस हत्याकांड में एक और बिंदु सामने आया है। जिसमें मृतक के परिजन आरोप लगा रहे है कि नफीस का दिलीप की पत्नी से संबंध था। इसके बारे में पुलिस अभी पड़ताल कर रही है। मृतक के परिजनों ने बताया कि दिलीप ने अपने हिस्से की 18 बिस्वा जमीन बेची थी। बिकी हुई जमीन का लगभग 65 लाख रुपये दिलीप के पास था जिसमें से उधारी के तौर पर नफीस को भी दिलीप ने रुपये दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed