{"_id":"687e3c29e72c61d3ef02268f","slug":"wheelchair-charge-50-rs-at-charbagh-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1302569-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर फ्री मिलने वाली व्हीलचेयर के लिए 500 रुपये सिक्योरिटी, 50 रुपये चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर फ्री मिलने वाली व्हीलचेयर के लिए 500 रुपये सिक्योरिटी, 50 रुपये चार्ज
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर फ्री मिलने वाली व्हीलचेयर के लिए 500 रुपये सिक्योरिटी, 50 रुपये चार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाल चारबाग रेलवे स्टेशन का
13 व्हीलचेयर हैं रेलवे के पास, सिर्फ आधार कार्ड पर मिलती हैं
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को व्हीलचेयर मुफ्त में मिलती हैं। लेकिन अब इन्हीं व्हीलेचयर के लिए जनसुविधा केंद्र पर 500 रुपये सिक्योरिटी व 50 रुपये चार्ज देना होगा। इतना ही नहीं अटेंडेंट लेकर जाने पर सिक्योरिटी के साथ 150 रुपये का शुल्क देना होगा। इसे लेकर दैनिक यात्री एसोसिएशन ने आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर हाल ही में जनसुविधा केंद्र खोला गया है। यह केंद्र रेलवे कोर्ट के पास बने एस्केलेटर के पास प्राइम लोकेशन पर खुला है। यहां यात्रियों को निःशुल्क मिलने वाली सुविधाओं के एवज में चार्ज लिया जाता है। रेलवे अधिकारियों ने आय बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र का ठेका दिया है, लेकिन इससे यात्रियों की जेब पर लोड बढ़ रहा है। यही वजह है कि कुलियों ने भी गत दिवस केंद्र को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी और प्रदर्शन किया था। दरअसल, चारबाग रेलवे स्टेशन पर डिप्टी कामर्शियल ऑफिसर में व्हीलचेयर मिलती हैं। यह सेवा निःशुल्क है। इसके लिए आधार कार्ड जमा करना होता है। रेलवे के पास कुल 13 व्हीलेचयर हैं। वहीं व्हीलचेयर की सुविधा जनसुविधा केंद्र पर भी उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन इसके एवज में यात्री से चार्ज लिया है। एजेंसी राम कार्गो के कर्मचारी ने बताया कि व्हीलचेयर के लिए आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ 500 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होती है। इसके अलावा अगर व्हीलचेयर खुद लेकर जाते हैं तो 50 रुपये चार्ज लगेगा। अटेंडेंट लेकर जाने पर सिक्योरिटी के अतिरिक्त 150 रुपये चार्ज देना होगा।
निःशुल्क व्हीलचेयर लेना टेढ़ी खीर
चारबाग स्टेशन पर व्हीलचेयर के लिए निःशुल्क सेवा है। लेकिन यह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर डिप्टी कॉमर्शियल दफ्तर में मिलती है। अमूमन यात्री यहां तक पहुंच नहीं पाता। अन्य प्लेटफॉर्मों पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा और भी मुश्किल हो जाती है। जबकि निजी एजेंसी को प्राइम लोकेशन दी गई है, जहां यात्रियों को आसानी से व्हीलचेयर मिल जाती हैं।
विज्ञापन
यात्री हितों की अनदेखी कर रहे अफसर
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि रेलवे अधिकारी यात्री हितों की अनदेखी कर रहे हैं। मुफ्त मिलने वाली व्हीलचेयर के लिए पांच सौ रुपये सिक्योरिटी व चार्ज लेना ठीक नहीं है। मामले की शिकायत रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से की जाएगी।