फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wheat

लखनऊ : खुले में पड़ा गेहूं, किसानों का भुगतान भी फंसा

Wed, 09 Jun 2021 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
wheat
लखनऊ। किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए गेहूं क्रय केंद्र अव्यवस्था का शिकार हैं। कहीं गोदाम में जगह की कमी और समय से एफसीआई के लिए उठान न होने से गेहूं बाहर पॉलीथिन से ढंककर रखा जा रहा है, तो कहीं बोरों की कमी से खरीद प्रभावित हो रही है। कई जगह किसानों को समय से भुगतान न मिलने की भी समस्या है। मंगलवार को अमर उजाला टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों के गेहूं क्रय केंद्रों का जायजा लिया तो यही तस्वीर सामने आए। पढ़िए व्यवस्था की पड़ताल करती रिपोर्ट...।
विज्ञापन

नगराम : उठान न होने से डंप पड़ा गेहूं
नगराम दक्षिण, बहरौली, इस्माईल नगर, गढ़ा, समेसी, देवती, हसनपुर कनेरी में क्रय केंद्र खोले गए हैं। यहां ज्यादातर किसानों से गेहूं खरीदने के बाद उनका भुगतान नहीं हुआ है। समेसी केंद्र पर पर उठान न होने से 1800 क्विंटल गेहूं गोदाम में तो 700 क्विंटल बाहर लगा है, जिसके बारिश से भीगने की आशंका है। इसी तरह बहरौली केंद्र पर 1390 क्विंटल तो गढ़ा केंद्र पर 1600 क्विंटल गेहूं डंप है।
विज्ञापन

मलिहाबाद : गेहूं डंप, भुगतान में संकट
पीसीएफ केंद्र के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक क्षेत्र के 87 किसानों से 2672 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसमें से 2415 क्विंटल गेहूं एफसीआई में जमा हो चुका है। किसानों के भुगतान में कुछ समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलालगंज : बोरे ही न होने से खरीद बंद
पीसीएफ मऊ गेहूं क्रय केंद्र पर बोरों की कमी से खरीद बंद है और गोदाम में ताला लगा है। कुढ़ा क्रय केंद्र पर खरीद की जा रही है तो गेहूं गोदाम में डंप पड़ा है। चार दिन पहले 1620 क्विंटल गेहूं एफसीआई भेजा गया है। इसके बाद से न खरीद हुई न उठान हुआ।
माल : प्रभारी मीटिंग में चले गए तो खरीद बंद हो गई
गेहूं क्रय केंद्र माल में मंगलवार को ताला लगा रहा। प्रभारी के न होने से किसानों को मायूस लौटना पड़ा। हालांकि, पांच अन्य केंद्रों पर खरीद जारी रही।
सरोजनीनगर : गोदाम फुल, बाहर पॉलीथिन से ढंकी बोरियां
कुरौनी क्रय केंद्र में उठान न होने गेहूं खुले आसमान के नीचे पॉलीथिन से ढंककर रखा गया है। क्रय केंद्र प्रभारी उमा शंकर पांडेय ने बताया कि दो दिन से उठान न होने से 447 क्विंटल गेहूं स्टाक में है। कुंटल गेहूं स्टॉक में है। बंथरा केंद्र पर 259 क्विंटल गेहूं डंप है।
काकोरी : बिचौलिए हावी
विकास खंड काकोरी क्षेत्र में किसानों ने खरीद में बिचौलियों के हावी होने का आरोप लगाया है। एफसीआई गोदाम से एक सप्ताह से बोरे भी नहीं मिल रहे हैं। इससे खरीद प्रभावित हो रही है। सिरगामऊ व दुर्गागंज में तौल के बाद बोरियां बाहर रखी रहती है। इससे भीगने का डर बना रहता है। एसडीएम सदर ने जल्द ही बोरे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
बीकेटी : केंद्र के बाहर लगा बोरियों का ढेर
सिंहामऊ क्रय केंद्र पर किसान से खरीदा गया गेहूं खुले में रखा मिला। मंगलवार को पांच किसानों से करीब 210 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। कई किसानों का भुगतान यहां भी बकाया है। भीखमपुर महिगवां स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड का भवन बंद मिला। यहां बनी लेवी सूनी मिली और दुकानों के शटर भी बंद मिले।

चिनहट : सही तौल व समय पर भुगतान
सैरपुर स्थित गेंहूं क्रय केंद्र पर गेंहू की सही तौल होते मिली। यहां किसानों का गेहूं बोरियों में खुले में रखा था। कुछ मात्रा में गेहूं बाहर पल्ली डालकर रखा गया था। किसान शिवकुमार ने बताया कि यहां तौल में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed