फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   what is next plan of sp govt after elections

टीपू को अगली जीत दिलाएंगे ये तीन फंडे!

Sat, 17 May 2014 03:28 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 May 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
what is next plan of sp govt after elections

लोकसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन से सपा खेमे में मायूसी का आलम है। ये नतीजे अखिलेश यादव के लिए सबक हैं और चैलेंज भी। सपा अपनी नीतियों और विकास के कामों को लेकर मैदान में थी।

विज्ञापन


इनका प्रचार भी खूब किया लेकिन, जनता ने इन पर मुहर नहीं लगाई। जाहिर है, सरकार को आम लोगों का भरोसा जीतने के लिए कुछ अलग हटकर सोचना होगा।

सरकार के कामकाज और सोच में बदलाव लाना होगा। उस युवा वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा जिसने विधानसभा चुनाव में उन्हें पूर्ण जनादेश दिया।

यह समझना होगा कि जनता धरातल पर काम देखती है। दो साल में सरकार गवर्नेंस को लेकर जनता में कोई संदेश नहीं दे पाई। सभी व्यवस्थाएं पुराने ढर्रे पर हैं, कुछ में और ज्यादा गड़बड़ी आई है।

विज्ञापन

बढ़ाना होगा कार्यकर्ताओं का मनोबल

what is next plan of sp govt after elections

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अगली जंग में जीत के लिए तीन रणनीति पर काम करना होगा। इसमें सबसे पहले कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की बात है और यह किसी चुनौती से कम नहीं।

उम्मीद से ज्यादा करारी हार से पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं नेता भी मायूस हैं। लोकसभा चुनाव ही नहीं, विधानसभा उपचुनावों में भी सपा को कामयाबी नहीं मिल सकी।

सरकार के साथ ही संगठन के स्तर पर ऐसे कदम उठाने होंगे जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े और वे अगली जंग के लिए तैयार हो सकें।

जाति-संप्रदाय से ऊपर उठना होगा

what is next plan of sp govt after elections

सरकार को जाति-संप्रदाय से ऊपर उठकर सोचना होगा। इसमें कोई शक नहीं कि चुनाव जीतने के लिए जाति जरूरी है।

ऐसा नहीं कि भाजपा ने चुनाव में जाति और धर्म का इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन, सिर्फ जाति से काम चलने वाला नहीं है।

इसके अलावा मोदी लहर बनने की एक प्रमुख वजह यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ लोगों में गुस्सा पनपना रहा। प्रदेश सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे भ्रष्टाचार पर चोट का संदेश जाता।

सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी की आम शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं की गईं। सरकार का चेहरा बदलने के लिए भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाना होगा।

विज्ञापन

वादे पूरे करने वाली छवि

what is next plan of sp govt after elections

दो सालों में सपा सरकार ने वादे खूब किए, कुछ को लागू किया, कुछ पर अमल बाकी है।

छात्रों को लैपटॉप तो मिले, लेकिन टैबलेट की उम्मीदें टूट गईं। सवाल यह भी है कि मुफ्त लैपटॉप या टैबलेट वोट कितना दिलवाते हैं।

अगली जंग में जीत के लिए गन्ना मूल्य पर 40 जिलों के किसानों की भावनाओं को समझना होगा। वादों के अनुरूप उन्हें गन्ना मूल्य दिलाना होगा।

संसद ने भले ही भूमि अधिग्रहण कानून बना दिया हो, लेकिन प्रदेश में इसे लागू नहीं किया गया है। यह कानून सीधे किसानों से जुड़ा हुआ है।

मुस्लिम मन को समझने की जरूरत

what is next plan of sp govt after elections

विपक्षी दलों द्वारा नरेंद्र मोदी का खौफ दिखाने के बावजूद मुस्लिमों ने किसी दल के प्रति एकतरफा झुकाव नहीं दिखाया।

कहीं मुस्लिम वोटों में बंटवारा रहा तो कहीं सपा, बसपा या कांग्रेस के पक्ष में।

भले ही आजमगढ़ में सपा सुप्रीमो की जीत हुई हो, लेकिन मुसलमानों का हितैषी कही जाने वाली सपा सरकार को मुस्लिम मन की स्थिति को समझना होगा। मुस्लिम युवा क्या सोच रहे हैं, यह भी देखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed