फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weighing of sugarcane has started at some places but preparations are still going on at some places.

Lucknow News: कहीं गन्ने की तौल शुरू दो, जगह अब भी तैयारी

Sat, 23 Nov 2024 04:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 23 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Weighing of sugarcane has started at some places but preparations are still going on at some places.
श्रावस्ती। जिले के 24 केंद्रों के माध्यम से चार चीनी मिलें गन्ना खरीद करेंगी। इनमें से दो चीनी मिलें औपचारिक रूप से चालू हो चुकी हैं। जबकि दो चीनी मिलें 27 नवंबर से चालू हो जाएंगी। ऐसे में कुछ केंद्रों पर गन्ना तौल का कार्य शुरू हो चुका है। जबकि कुछ केंद्रों पर तौल की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

तीन तहसील व पांच विकासखंड वाले इस जिले में बहराइच की चिल्वरिया, बलरामपुर की तुलसीपुर व बलरामपुर तथा उत्तरौला की इटई मैदा चीनी मिल की ओर से किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा। इसके लिए जिले में 3,400 किसान गन्ना सदस्य हैं। जिनके गन्ने की खरीद के लिए कटरा, वीरपुर, नारायणपुर, कैलाशपुर, लक्ष्मण नगर व भंगहा सहित 24 गन्ना सेंटर बनाए गए हैं। इकौना क्षेत्र के गन्ना की खरीद बलरामपुर तो गिलौला क्षेत्र का ज्यादातर गन्ना बहराइच की चिलवरिया चीनी मिल भेजा जाता है। जहां 20 नवंबर से मिल चालू हो चुकी है। ऐसे में इन केंद्रों पर गन्ना खरीद का काम शुरू हो गया है। वहीं तुलसीपुर व इटई मैदा चीनी मिल 27 नवंबर से चालू होगी। इन मिलों के गन्ना केंद्र की साफ-सफाई आदि कराई जा रही है। जहां 25 नवंबर से गन्ना तौल शुरू होगी। इस वर्ष यह चारों मिल किसानों से करीब डेढ़ करोड़ क्विंटल गन्ना खरीदेंगी। इन सबके बावजूद जिले में तो गन्ना अधिकारी व सचिव की तैनाती नहीं है। ऐसे में किसानों को अपनी समस्या दूर कराने के लिए बहराइच व बलरामपुर का चक्कर लगाना होगा। बहराइच के गन्ना सचिव संजय सिंह का कहना है कि किस क्षेत्र से कौन से गन्ना तौल केंद्र से किस चीनी मिल को कितना गन्ना भेजा जाएगा। इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है। संबंधित बाबू के यहां मांगलिक आयोजन है। उसके आने के बाद ही इस बाबत जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed