UP Weather: पश्चिमी यूपी में फिर बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट... पांच जून से गर्मी पकड़ेगी जोर
पश्चिमी यूपी में दो जून से मौसम बदलेगा। चार जून तक तापमान में गिरावट दिखेगी। इसके बाद पांच जून से गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी। रविवार को झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम में आंशिक परिवर्तन के आसार हैं। तापमान में गिरावट हो सकती है। लेकिन, बाकी जगहों पर रविवार जैसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। रविवार को झांसी, प्रयागराज और अमेठी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो जाएगी। तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंः- UP: पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम योगी से मिले नए डीजीपी, बोले- राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाऊंगा
मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कई इलाकों में ये बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान कई जगह 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे मौसम में राहत मिल सकती है। अतुल ने बताया कि इसके बाद पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पछुवा हवा चलेगी।
इन जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।