फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather will change from today in Uttar Pradesh.

UP Weather : मौसमी बदलाव के साथ होगी इस महीने की शुरुआत, बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Fri, 01 Mar 2024 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Mar 2024 01:08 AM IST
सार

यूपी में मार्च के प्रारंभ से ही मौसमी बदलाव की शुरुआत हो जाएगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश, आंधी-बिजली के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Weather will change from today in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च की शुरुआत मौसमी बदलाव के साथ होने जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जारी रह सकती है, ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-बिजली के आसार हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। चार मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रह सकता है।
विज्ञापन


इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। बिजली गिरने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर व आसपास बादल गरजने, बिजली गिरने और 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed