फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   weather update and forecast in up

UP में रिकॉर्ड गर्मी: 19 जुलाई की रात थी इस सदी की तीसरी सबसे गर्म रात्रि, न्यूनतम पारा दर्ज हुआ 30 °C

Fri, 21 Jul 2023 04:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 21 Jul 2023 04:12 PM IST
सार

मानसून के यूपी से छिटकने से भारी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। दिन के साथ रात के भी तापमान में रिकॉर्ड वृद्वि दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
weather update and forecast in up
बादलों के बीच से तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दो-चार रोज पहले बारिश से नए-नए रिकॉर्ड बनाने वाले यूपी में गर्मी और उमस से डेरा डाल रखा है। दिन के तापमान के साथ रात के तापमान में भी रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की गई है। कभी बादल तो कभी तेज और कड़क धूप के बीच उमस ने राजधानी और आसपास के लोगों को बेहाल कर रखा है। गर्मी का आलम ये है कि बीते बुधवार की रात इस सदी की अब तक की तीसरी सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक रहा।आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अब तक के न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान इस सदी में तीसरी बार 30 के करीब पहुंचा। इससे पहले एक जुलाई 2021 को 30.3 डिग्री सेल्सियस और 8 जुलाई 2018 को 30 डिग्री दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान।

विज्ञापन


दिन का पारा भी 37 पार

बृहस्पतिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही तो रही, लेकिन कड़क धूप में खड़े होना मुहाल रहा। दिन का पारा 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जुलाई में अब तक की बात करें अधिकतम तापमान 35 .4 डिग्री तक तो पहुंचा था, बृहस्पतिवार को इसमें 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


बढ़ती गर्मी यूं ही नहीं, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

लखनऊ विश्वविद्यालय में भू-विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. ध्रुवसेन सिंह कहते हैं कि कई वजहें हैं इस वक्त मानसून के ब्रेक होने की। एक तो एलनीनो सक्रिय है, जिससे मानसून कमजोर पड़ गया। बादल छाए रहने के कारण पृथ्वी से विकिरण अंतरिक्ष तक नहीं जा पा रहा है। इस कारण धरती गरम बनी हुई है। इस वक्त मानसून ट्रफ के गंगा के मैदान में होना चाहिए था, लेकिन वह यहां से बाहर है। इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ यहां तक नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर तक होती रह सकती है बारिश

कुछ दिनों के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवा चलने व बिजली कड़कने की संभावना हैं, लेकिन इस बीच तेज बारिश का अनुमान नहीं है। इसका मुख्य कारण है कि चक्रवात का प्रभाव उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तक सीमित है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ व उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में भी चक्रवाती गतिविधियों के प्रभाव से वर्षा हो रही है। परंतु उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई प्रभाव नहीं है। बहुत संभव है कि देर से वर्षा हो यानी सितंबर तक वर्षा जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed