फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather: This time UP will be very drenched in monsoon, Meteorological Department announced this in its foreca

Weather In UP: इस बार मानसून में खूब भीगेगा यूपी, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में की ये घोषणा

Mon, 15 Apr 2024 10:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Apr 2024 10:01 PM IST
सार

इस बार बारिश राहत देने वाली है।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार यूपी में सामान्य से अधिक बारिश होगी। पिछले मानसून में 17 फीसदी कम बारिश हुई थी। 

विज्ञापन
Weather: This time UP will be very drenched in monsoon, Meteorological Department announced this in its foreca
इस मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद - फोटो : संवाद

विस्तार

चढ़ती गर्मी के अहसास के बीच मौसम विभाग ने मानसून का पूर्वानुमान जारी कर सुखद संकेत दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल मानसून में सामान्य से अधिक बरसात की उम्मीद है। यह मानसून आधारित कृषि वाले देश के लिए एक सुखद खबर है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक द्वय अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु जनवरी से सितंबर तक मानी जाती है। लानीना, हिंद महासागर के पास की परिस्थितियां, उत्तरी गोलार्ध में सामान्य से कम बर्फ का आवरण दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के लिए अनुकूल होगा।
विज्ञापन


प्रदेश में 17 फीसदी और लखनऊ में 6 फीसदी कम हुई थी बरसात
प्रदेश में वर्ष 2023 में 619.3 मिमी बरसात हुई थी जबकि सामान्य औसत 746.2 मिमी था। वहीं, लखनऊ में बरसात के औसत 683 की तुलना में 639 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इस तरह प्रदेश में 17 फीसदी और लखनऊ में छह फीसदी कम बरसात हुई थी। वहीं, पूर्वी यूपी की तुलना में पश्चिमी इलाके में ज्यादा बारिश हुई थी। पश्चिम में 672 मिमी और पूरब में 566.8 मिमी बरसात हुई थी। वर्ष 2023 में बिजनौर में सर्वाधिक 1,270 मिमी बरसात हुई थी, जबकि यहां औसत 904.40 था। दूसरे नंबर पर बाराबंकी था, जहां 1,260 मिमी बरसात हुई थी, यहां पर औसत 672.3 मिमी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन मौसम शुष्क, फिर होगी बरसात
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। जबकि 18 अप्रैल से फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने धूल भरी तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed