फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather: Storm Migjoum will affect UP today and tomorrow

मौसम: आज और कल यूपी को प्रभावित करेगा चक्रवात मिचौंग, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया क्या होंगे इसके असर

Wed, 06 Dec 2023 10:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 06 Dec 2023 10:47 AM IST
सार

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सात दिसंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
Weather: Storm Migjoum will affect UP today and tomorrow
चक्रवाती तूफान। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

चक्रवाती तूफान मिचौंग मंगलवार की दोपहर में दक्षिणी आंध्रप्रेश के तट को पार कर गया। इसके उत्तर की ओर बढ़ने का असर बुधवार और बृहस्पतिवार को प्रदेश के विंध्य क्षेत्र व आसपास और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करने के पूरे आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, छह और सात दिसंबर हल्की से मध्यम बारिश प्रभावित इलाकों में हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सात दिसंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन


11 दिसंबर को फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, सात दिसंबर से 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन फिर 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा।

विज्ञापन


सामान्य रहा मौसम, कोई बड़ा बदलाव नहीं
मंगलवार को मौसम प्रदेश में सामान्य रहा। एक या दो स्थानों पर मध्यम व हल्का कोहरा छाया रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्का कोहरा रहा। अधिकतम तापमान वाराणसी में 30 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस बरेली में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed