{"_id":"67fb92a99fd3fcbb27013f5a","slug":"weather-prediction-for-uttar-pradesh-for-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सोमवार सुबह से बदलेगा मौसम, अब तेज गर्मी करेगी परेशान, इसके पहले 27 जिलों के लिए ये है भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोमवार सुबह से बदलेगा मौसम, अब तेज गर्मी करेगी परेशान, इसके पहले 27 जिलों के लिए ये है भविष्यवाणी
Sun, 13 Apr 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Apr 2025 04:04 PM IST
सार
मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार सुबह तक प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की है। वहीं, इसके बाद तापमान बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच दक्षिणी और तराई इलाकों में तेज हवा के झोंकों संग गरज-चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी किया है। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं संग वज्रपात की भी संभावना है। वहीं, रविवार सुबह, प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर आदि जिलों में झोंकेदार हवाओं संग बूदाबांदी हुई।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से पूर्वी-तराई के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी प्रदेश में मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद धीरे-धीरे दोबारा तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल बूंदाबांदी का दौर थमने के संकेत हैं। इसके बाद पारे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी आएगी और गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'कांग्रेस ने आंबेडकर का किया अपमान...', सीएम योगी बोले- कुछ लोग वक्फ के नाम पर भड़का रहे हिंसा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रफ्तार से आई मौत... मासूम समेत परिवार के पांच लोगों की टूट गई सांसें; खाटूश्याम के दर्शन को जा रहे थे
गरज चमक संग वज्रपात होने की संभावना
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।
झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में।