{"_id":"664a34985a360a8e6a0c61a4","slug":"weather-on-voting-day-in-uttar-pradesh-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : आज मतदान, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : आज मतदान, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा; मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
Mon, 20 May 2024 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 May 2024 12:21 AM IST
सार
आज प्रदेश के कई जिलों का तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, धूप और बदली के साथ लू भी चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम विभाग ने आज के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, पारा कहीं-कहीं 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। धूप और बदली के साथ ही लू चलने के भी आसार हैं। ऐसे में मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जानिए कहां-कहां कैसा रह सकता है मौसम
बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुरः दिन में आसमान साफ रहने, दोपहर बाद आंशिक बदली के आसार हैं। कहीं-कहीं 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस शहरों में तापमान 41 से 46 डिग्री के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी सुल्तानपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट और बांदाः दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप दोपहर से बाद तक लू और तेज हवा के आसार हैं। इन इलाकों में 43 डिग्री से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा।
विज्ञापन
ललितपुर, झांसी, जालौन और हमीरपुरः तेज धूप, लू और तेज हवा के आसार है। यहां पर 45 से 47 डिग्री के बीच पारा रहने के आसार हैं।