{"_id":"66ba20d7d82d130f300568ec","slug":"weather-of-up-warning-of-heavy-rain-in-the-state-in-the-coming-two-to-three-days-minimum-temperature-also-s-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: आने वाले दो से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, लगातार बरसात से खिसका न्यूनतम तापमान भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: आने वाले दो से तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी, लगातार बरसात से खिसका न्यूनतम तापमान भी
Mon, 12 Aug 2024 08:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:18 PM IST
सार
Weather of UP: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार बारिश से प्रदेश में न्यूनतम तापमान भी खिसका। गाजीपुर में सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह यूपी के ज्यादातर हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से कहीं किसान खुश हैं तो प्रदेश के कई इलाकों में बाढ जैसी स्थितियां हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से अगले दो-तीन दिन प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और तराई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। सक्रिय मानसून के बीच सोमवार को सुल्तानपुर, झांसी, नजीबाबाद, हरदोई, अयोध्या में अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान हुआ कम
सोमवार को सुल्तानपुर में 51.6 मिमी, झांसी में 47.4 मिमी, नजीबाबाद में 24 मिमी, हरदोई में 19.4 मिमी, अयोध्या में 17.8 मिमी और बस्ती में 14 मिमी बारिश दर्ज हुई। अधिकतम तापमान की बात करें तो सोमवार को प्रदेश में कानपुर में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं बलिया और उरई में 35 डिग्री और प्रयाग में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो गाजीपुर में सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस तो चुर्क में 23.5 डिग्री और मेरठ में 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन