{"_id":"659df05710d847ae87091ad8","slug":"weather-of-up-today-the-mercury-will-drop-by-three-degrees-dense-fog-will-remain-in-these-districts-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: आज तीन डिग्री तक लुढ़केगा पारा, इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, बारिश के आसार भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: आज तीन डिग्री तक लुढ़केगा पारा, इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, बारिश के आसार भी
Wed, 10 Jan 2024 06:48 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:48 AM IST
सार
मौसम लगातार करवट ले रहा है। आज हल्की हवाएं चलेंगी। साथ ही कई जगहों पर बारिश की संभावना भी है। इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
आज तापमान गिरने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को लखनऊ समेत प्रदेश के मौसम पर देखने को मिला। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कुछ इलाकों में दिन काफी ठंडे रहे। लखनऊ में भी दिन में दो-तीन बार छिटपुट बूंदाबांदी हुई। पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दो-तीन तक तापमान में 2 से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
राजधानी में मंगलवार की सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, फिर बादलों ने डेरा डाला और बूंदाबांदी हुई। 0.2 मिमी बरसात दर्ज की गई। बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी के कारण दिन का तापमान 3.7 डिग्री लुढ़क कर 17.1 डिग्री पहुंचा। सोमवार को अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई और पारा सोमवार के 10.1 डिग्री की अपेक्षा 9 डिग्री रहा।
विज्ञापन
आज इन इलाकों में घना कोहरा
आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फरुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी तथा आस पास के क्षेत्र।
विज्ञापन