{"_id":"65a9d263b179f539560e9443","slug":"weather-of-up-slight-increase-in-minimum-temperature-no-decrease-in-melting-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी का मौसम: न्यूनतम तापमान में हुई मामूली बढ़त, गलन में कमी नहीं, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी का मौसम: न्यूनतम तापमान में हुई मामूली बढ़त, गलन में कमी नहीं, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Fri, 19 Jan 2024 08:18 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:18 AM IST
सार
यूपी में गलन का दौर जारी है। गुरुवार को दोपहर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की धूप खुली लेकिन वह सर्दी कम करने में काफी साबित नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रदेश में सिर्फ आठवीं तक के स्कूल बंद हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे यूपी में शीतलहर का दौर चल रहा है। पुरवा हवा चलने के कारण तापमान में मामूली बढ़त देखी जा रही है। पर, गलन में कोई कमी महसूस नहीं की जा रही है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि 20 जनवरी से फिर से पारे में क्रमिक गिरावट आने लगेगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बाराबंकी, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, बलिया व चुर्क सहित कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाराबंकी में बुधवार के आठ डिग्री सेल्सियस की तुलना में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, कानपुर में 5 से बढ़कर 7.1 और वाराणसी में 8 से बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसी तरह दिन के पारे में भी दो डिग्री तक की क्रमिक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कोहरा घटा है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। लखनऊ, हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, चुर्क, प्रयागराज, बरेली, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, आगरा और अलीगढ़ में अत्यधिक गलन भरे दिन मौसम केंद्र पर रिकॉर्ड हुए हैं। यह स्थिति अभी बनी रहेगी। वहीं, कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रह सकता है।
विज्ञापन
इन जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास घना कोहरा छाए रहने के आसार है। हालांकि प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।
इन जिलों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास घना कोहरा छाए रहने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा।