फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Movement again in the Bay of Bengal, change in monsoon, possibility of rain in these districts

यूपी का मौसम: बंगाल की खाड़ी में फिर उठी हलचल, माानसून में आया बदलाव, इन जिलों में बारिश की संभावना

Mon, 16 Sep 2024 12:10 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 16 Sep 2024 12:10 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में हलचल बढ़ने से यूपी के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की संभावना बन गई है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Movement again in the Bay of Bengal, change in monsoon, possibility of rain in these districts
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मानसून शनिवार व रविवार को थमा रहा। हालांकि इस दौरान प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। बारिश थमने से उमस भरी गर्मी तो रही लेकिन तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं रहा।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार तटवर्ती पश्चिम बंगाल के ऊपर कम दबाव क्षेत्र के विकसित होने और एक नए वेदर सिस्टम के बनने से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश  का मौसम प्रभावित होने की संभावना है।जिसके असर से सोमवार व मंगलवार के दौरान दक्षिणी  और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत वाराणसी और प्रयागराज मंडल में कहीं कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिले बाढ़ की चपेट में 
यूपी के कई जिले एक साथ बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नेपाल की पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश का असर बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती और बाराबंकी आदि जिलों पर पड़ रहा है। नेपाल में हो रही बरसात के कारण कुसुम बैराज से राप्ती नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे राप्ती नदी का जलस्तर एक बार पुन: रविवार को खतरे का निशान पार कर गया। इधर सरयू नदी भी उफान पर है। बहराइच जिले में बांध में रिसाव की भी खबरें आईं। 

बाराबंकी के गांवों में मची तबाही
पहाड़ियों पर लगातार हो रही बरसात व नेपाल के बैराजों से करीब आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाराबंकी में सरयू नदी उफनाकर गांवों में तबाही मचा रही है। केदारीपुर गांव नदी में बह गया है तो 78 गांव वाला बेलहरी गांव भी नदी में समा रहा है। 2014 में नदी का जलस्तर इसी तरह से बढ़ गया था। शनिवार रात से नदी के ईद-गिर्द करीब एक करीब डेढ़ किमी दूर तटबंध तक पानी आ गया। केदारीपुर व बेलहरी गांव की करीब 500 बीघा जमीन नदी में समा गई है। यहां तेजी से कटान हो रही है। इन दोनों गांवों के लोग ईट बचाने के चक्कर में मकान तोड़ सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। एडीएम अरूण कुमार ने अधिकारियों के साथ कटान से प्रभावित गांव देखे। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed