फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Mercury dropped below normal, melting increased in these districts

यूपी का मौसम: सामान्य से नीचे लुढ़का पारा, इन जिलों में बढ़ी गलन, मौसम विभाग ने जारी किया सर्दी का पूर्वानुमान

Fri, 15 Dec 2023 09:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 15 Dec 2023 09:24 PM IST
सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ में अयोध्या में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, मेरठ में 5.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर व गाजीपुर में 6.5, शाहजहांपुर और नजीबाबाद में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Weather of UP: Mercury dropped below normal, melting increased in these districts
हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में सर्दी।

विस्तार

प्रदेश में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। दिन में भले ही धूप खिल रही हो लेकिन धूप का असर खत्म होते ही सर्दी शुरू हो जा रही है। कुछ जिलों के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। गलन बढ़ रही है। बरेली में न्यूनतम तापमान लगातार 5 से नीचे बना हुआ है।

विज्ञापन


शुक्रवार को बरेली में रात का पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कई अन्य इलाकों में तापमान 10 से नीचे रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार से पारे में और गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पश्चिम और मध्य यूपी में बरसात के आसार हैं, इसके साथ और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ में अयोध्या में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, मेरठ में 5.6 डिग्री, मुजफ्फरनगर व गाजीपुर में 6.5, शाहजहांपुर और नजीबाबाद में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट की रफ्तार धीमी है। तापमान 22 डिग्री से 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 को हल्की बूंदाबांदी के आसार
ठंड पूरी तरह से अब शबाब पर आने के तैयार है। राजधानी के पारे में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है, खासकर रात के पारे में गिरावट जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस सीजन में सबसे कम है। बृहस्पतिवार के 10.4 डिग्री के मुकाबले रात का पारा 1.5 डिग्री कम हुआ। वहीं दिन का तापमान लगभग समान रहा। यह बृहस्पतिवार के 24 डिग्री से बढ़कर 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और पारे के लुढ़कने के आसार जता रहे हैं।


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार से पारे और गिरावट आने के आसार हैं। वहीं दिसंबर के अंत तक ठंड और बढ़ सकती है। वहीं मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी हुई है। इसके चलते 23 दिसंबर की रात से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। 24 को हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, 25 तक राजधानी में बादल डेरा डाले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed