फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Heavy rain in many districts including Gorakhpur, Prayagraj, alert issued for these districts

यूपी का मौसम: गोरखपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में भारी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट

Sun, 07 Jul 2024 10:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 07 Jul 2024 10:35 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पूर्वांचल के कई जिलों में जमकर बारिश हो रही है। लखनऊ में शनिवार शाम से ही मूसलाधार बरसात हो रही है।

विज्ञापन
Weather of UP: Heavy rain in many districts including Gorakhpur, Prayagraj, alert issued for these districts
पूरे प्रदेश में हो रही है जमकर बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर, प्रयागराज समेत प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। शनिवार को इन दोनों शहरों में 103 व 60 मिमी से अधिक बारिश हुई। इसी तरह हरदोई, बाराबंकी, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, शाहजहांपुर, बरेली, नजीबाबाद आदि शहरों में भी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को भी बरसात की तीव्रता बरकरार रहेगी। सोमवार से इसकी तीव्रता में कमी आने के आसार हैं। बारिश बंद नहीं होगी, लेकिन कम होने के आसार हैं। खास कर तराई क्षेत्रों में बारिश कम होने से बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इन इलाकों के लिए अलर्ट
बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास बहुत भारी बारिश के आसार हैं। वहीं देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, हरदोई, फरुखाबाद, संभल, बदायूं और आसपास भी अच्छी बरसात के संकेत हैं। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने सड़कों को बना दिया तालाब, घरों में घुसा पानी

रविवार को राजधानी में हुई बारिश से सड़कें तालाब सी हो गईं। जबकि कई इलाकों में घरों के अंदर तक पानी भर गया, जिससे लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गईं। हालांकि, लखनऊ के कई इलाकों में झमाझम बारिश की जगह बूंदाबांदी ही हुई। दरअसल, शनिवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। रह-रहकर बारिश होती रही। वहीं शाम होते-होते झमाझम बारिश हो गई। इससे हजरतगंज, इंदिरानगर, गोमतीनगर सहित कई इलाकों में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। वहीं कई जगहों पर बूंदाबांदी ही हुई। फैजुल्लागंज में घर के अंदर तक पानी भर गया, जिसे देर रात तक लोग घरों से बाहर निकालते रहे। बता दें कि शनिवार शाम हुई तेज बारिश जानकीपुरम सेक्टर एच, सेक्टर जी, सेक्टर एफ के. साथ कुर्सी रोड से लगे आशीष नगर, आदिल नगर, गन्ने का पुरवा, वसुंधरा विहार, आदर्श कॉलोनी, फूलबाग कॉलोनी और गायत्रीपुरम के निवासियों के लिए आफत बनकर बरसी। करीब 45 मिनट की बारिश से इन इलाकों में जलभराव हो गया। इन कॉलोनियों को जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक से दो फिट तक पानी भर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed