फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: From this day onwards the weather is going to change in the state, just tolerate the cold for a

यूपी का मौसम: इस दिन से प्रदेश में करवट लेने जा रहा है मौसम, बर्दाश्त कर लें बस थोड़ी दिनों की सर्दी

Thu, 02 Jan 2025 04:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 02 Jan 2025 04:36 PM IST
सार

Fog Alert in UP: मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तराई समेत प्रदेश के 23 से ज्यादा इलाकों में शीत दिवस होने की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में कोहरा भी पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Weather of UP: From this day onwards the weather is going to change in the state, just tolerate the cold for a
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार के बाद मौसम फिर से करवट लेगा। तेज हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश में कोहरा छंटेगा और धीरे धीरे धूप खिलने की परिस्थितियां बनेंगी। हवा का रुख बदलने से अगले दो से तीन दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और गलन भरी हवा से फौरी तौर पर राहत मिलने वाली है।

विज्ञापन


इस बीच मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को तराई समेत प्रदेश के 23 से ज्यादा इलाकों में शीत दिवस होने की चेतावनी जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मौसम के बदलाव के बीच अब उत्तर के पहाड़ों की ओर से आ रही हवा का रुख बदलेगा। पछुआ के साथ दक्षिण की हवा भी शामिल होने से दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़त के साथ कोहरा छंटेगा और धूप खिलने की परिस्थितियां बनेंगी। अगले दो से तीन दिन में रात के पारे में 2 से 4 डिग्री और दिन के पारे में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। इस बीच प्रदेश के तराई इलाकों समेत कहीं कहीं हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।बुधवार को 6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मेरठ सबसे ठंडा रहा। झांसी में सर्वाधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

विज्ञापन

यहां है शीत दिवस होने की संभावना

श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में।

मेरठ और फतेहगढ़ के बाद झांसी की रात रही सबसे ठंडी

Weather of UP: From this day onwards the weather is going to change in the state, just tolerate the cold for a
मौसम - फोटो : अमर उजाला

 नए साल के पहले दिन न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस होने से झांसी प्रदेश का तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मेरठ और फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के बाद झांसी की रात सबसे ठंडी रही। हालांकि, बुधवार को दोपहर में धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। मौसम विभाग ने आगे भी शीतलहर चलने का पूर्वानुमान जताया है।

पहाड़ों की ओर से आने वाली बर्फीली हवा झांसी का तापमान लगातार गिरा रही है। पिछले दो दिनों से फिर से गलन शुरू हो गई है। हालांकि, बुधवार को सुबह से धूप खिल गई। ऐसे में अधिकतम तापमान बढ़कर 20.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसलिए दिन में सर्दी से लोगों को कुछ राहत मिली। धीरे-धीरे जैसे सूरज ढलता गया, वैसे-वैसे गलन भी बढ़ने लगी। शाम छह बजे के बाद फिर से शीतलहर का असर दिखने लगा और लोगों की कंपकंपी छूटने लगी।

विज्ञापन

कड़ाके की ठंड पड़ेगी, कोहरा छाएगा

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि जनवरी में कड़ाके की ठंडक पड़ेगी। पहाड़ों की ओर से उत्तर-पूर्वी दिशा से आने वाली बर्फीली हवा की रफ्तार जैसे-जैसे बढ़ेगी, वैसे-वैसे पारा और गिरेगा। उन्होंने इस सप्ताह कोहरा छाने की भी संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed