फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather of UP: Alert of heavy rain in these 15 districts of the state, Meteorological Department made predicti

Weather of UP: इन 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए की भविष्यवाणी

Wed, 21 Aug 2024 08:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 21 Aug 2024 08:49 PM IST
सार

Rain in UP: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। लखनऊ समेत इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather of UP: Alert of heavy rain in these 15 districts of the state, Meteorological Department made predicti
लखनऊ में शाम को हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहने वाला है। यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी पूर्वी, दक्षिणी और तराई इलाकों में अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को यूपी के दक्षिणी व पूर्वी इलाकों समेत 15 से ज्यादा जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को बस्ती में 29.7 मिमी, वाराणसी में 26.8 मिमी, लखनऊ में 14.9 मिमी, फुरसतगंज में 13.7 मिमी और हरदोई में10.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को उप्र के दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली समेत पूर्वी हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर जगहों पर अगले तीन चार दिन रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान की बात करें तो बुधवार को प्रदेश में मेरठ में सबसे अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं प्रयागराज में 34.9 डिग्री और उरई में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो चुर्क में सबसे कम 23.4 डिग्री सेल्सियस तो गाजीपुर में 24 डिग्री और इटावा में 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी-
मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed