फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather made feel cold, night temperature reached 11.8 degrees in Lucknow.

Weather in UP: मौसम ने कराया सर्दी का एहसास, लखनऊ में रात का तापमान 11.8 डिग्री तक पहुंचा

Wed, 20 Nov 2024 05:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Nov 2024 05:06 PM IST
सार

यूपी के कई जिलों में मंगलवार की रात सबसे सर्द रात रही। वहीं, सुबह कोहरे व धुंध की वजह से कई इलाकों में दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच रही।
 

विज्ञापन
Weather made feel cold, night temperature reached 11.8 degrees in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चल रही सर्द पछुआ हवा और कोहरे ने लोगों को सर्दी की आमद का एहसास करा दिया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को दिन और रात दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। बुधवार को अधिकांश इलाकों में  स्मॉग की वजह से सुबह दृश्यता सिमट गई और धूप देर से निकली। वहीं, लखनऊ में मंगलवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अभी गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। शनिवार से तेज रफ्तार पछुआ के असर से प्रदेश में धुंध और कोहरे के छंटने के आसार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: भाजपा का आरोप- पर्दानशीं महिलाओं की बिना पहचान कराया जा रहा मतदान, निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश का आरोप: आयोग ने कहा आईकार्ड नहीं देख सकते पुलिसकर्मी फिर भी बेइमानी कर रही भाजपा


कानपुर में दृश्यता शून्य पर, लखनऊ में भी घटी
मंगलवार और बुधवार को कानपुर में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई तो वहीं राजधानी लखनऊ में दृश्यता 50 मीटर से भी कम देखने को मिली। बहराइच, मुरादाबाद आदि में भी 50 मीटर तक दृश्यता रही। पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में रात का तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच तक आ गया और यहां सुबह शाम लोगों को स्वेटर व शॉल की जरूरत महसूस हुई।

लखनऊ में मंगलवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात
राजधानी लखनऊ की बात करें तो मंगलवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। शाम से ही तापमान में गिरावट शुरू होने के बाद यहां रात में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन के तापमान में भी 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट रही। लखनऊ में भी अगले दो दिनों तक मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा और धूप देर से होगी।  मौसम विभाग के मुताबिक पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से मैदानी इलाकों में सर्दी का असर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed