फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather in Uttar Pradesh: heat wave condition in state.

Weather in UP: गर्मी के तेवर हुए सख्त, मौसम विभाग की चेतावनी- 40 से अधिक इलाकों में चलेगी लू

Thu, 25 Apr 2024 08:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Apr 2024 08:12 PM IST
सार

यूपी में गर्मी के तेवर और सख्त हो गए हैं। मौसम विभाग ने 40 से अधिक इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।

विज्ञापन
Weather in Uttar Pradesh: heat wave condition in state.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

दिन बीतने के साथ ही गर्मी के तेवर सख्त होने लगे हैं। लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार हो चुका है। प्रयागराज 43.4 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं झांसी, वाराणसी में पारा 42 पार रहा। सामान्य से अधिक हो चुके तापमान के कारण गर्मी अधिक महसूस हो रही है। वहीं, रात के पारे में उतार-चढ़ाव बृहस्पतिवार को भी बना रहा। मौसम विभाग ने दो दिन के भीतर 40 से अधिक जिलों के लू के चपेट में आने की चेतावनी जारी कर सतर्क रहने के कहा है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, 28 अप्रैल तक पारे में उत्तरोत्तर वृद्धि के आसार हैं। लू चलने के आसार हैं, ऐसे में लोगों को सेहत को लेकर कुछ सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, बोले- आमजन की संपत्ति घुसपैठियों को देना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कांग्रेस प्रवक्ता बोले- पीएम नरेंद्र मोदी बौखलाहट में झूठ बोल रहे हैं, देश की जनता कांग्रेस के साथ है


आज यहां लू चलने के आसार, रखें अपना ध्यान
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, श्रावस्ती व आसपास लू के थपेड़ों से सावधान रहने के जरूरत है। अभी तक जो सिस्टम बना है, वो यहां पर लू चलने के आसार जता रहा है।

कल कुछ इलाकों में आंधी जैसे हालात
शनिवार को आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, झांसी, ललितपुर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, शामली व आसपास बिजली गिरने व 30 से 40 किमी तक की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

लू कर सकती है बेहाल
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आगरा, औरैया, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, कौशांबी, कुशीनगर, महाराजगंज, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सिद्धार्थ नगर, संत कबीरनगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, वाराणसी व आसपास लू चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed