{"_id":"66255c05a303e508cf01d85b","slug":"weather-in-up-temperature-goes-down-in-uttar-pradesh-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: पारे में मामूली गिरावट पर लू की चेतावनी बरकरार, जानें- कैसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: पारे में मामूली गिरावट पर लू की चेतावनी बरकरार, जानें- कैसा रहेगा मौसम
Mon, 22 Apr 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:03 AM IST
सार
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। हालांकि, रविवार को तापमान से कुछ राहत मिली है। जानें- क्या कहते हैंं मौसम वैज्ञानिक?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को दिन कुछ राहत भरा रहा। गर्म हवा और लू से राहत मिली। वहीं पारे में भी कुछ गिरावट दर्ज हुई। वाराणसी में 43 तक पहुंचा पारा 40.3 डिग्री दर्ज हुआ। प्रयागराज में भी 42 पार पारा 41 डिग्री रहा। शनिवार को प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 40 से अधिक ही था लेकिन रविवार को इसके उलट स्थिति रही। पारे में गिरावट रही और ज्यादातर जगह ये 40 से नीचे दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक, रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हैं। रविवार को पारा समान्य से अधिक बना रहा और 20.6 से 29 डिग्री के बीच रहा। जबकि अधिकतम तापमान कई जगह सामान्य से कम हुआ।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक, सोमवार को कुछ राहत रहेगी, लेकिन मंगलवार से फिर लू चलने के आसार बन रहे हैं। पारे में भी दो डिग्री से अधिक की गिरावट आ सकती है। सोमवार को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
अगले दो दिनों के लू को लेकर येलो अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकरनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, बलरामपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर और आसपास।